फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief from the afternoon's heavy downpour; alert issued for humid heat over the next three days.

Gorakhpur News: दोपहर की झमाझम बारिश से मिली राहत, अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी का अलर्ट

Tue, 23 Jun 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Relief from the afternoon's heavy downpour; alert issued for humid heat over the next three days.
गोरखपुर। शहर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए गर्मी और उमस बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और कहीं-कहीं लू जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि गोरखपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। दिन में 4.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 65 प्रतिशत रहने से उमस का प्रभाव भी महसूस किया गया।
विज्ञापन

टीबी सिंह के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में और प्रगति की है। मानसून की उत्तरी सीमा बिहार के गया और मुजफ्फरपुर तक पहुंच चुकी है। अनुकूल परिस्थितियों के चलते अगले 48 घंटों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोरखपुर मंडल में अगले दो से तीन दिनों के दौरान बादलों की आवाजाही, गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। दोपहर में हुई बारिश से तत्काल राहत मिली है लेकिन तापमान और नमी के कारण उमस का असर अभी जारी रह सकता है। मानसून की आगे बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जल्द ही नियमित वर्षा का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed