फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief from pleasant weather for two days

Gorakhpur News: सुहाने मौसम से दाे दिन राहत, फिर चटक धूप से आफत

Tue, 02 May 2023 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Relief from pleasant weather for two days
पछुवा हवा चलने की वजह से तपिश से रही राहत, देर रात हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

सामान्य से पांच डिग्री कम रहा पारा
सिस्टम के कमजोर पड़ने की वजह से छट गए बादल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दो दिन सुहाने के मौसम के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से ही आकाश साफ होने लगा और चटक धूप निकल आई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। अधिकतम तापमान मात्र 33.6 डिग्री तक चढ़ सका। सोमवार को दिन का तापमान 31.2 डिग्री था। हालांकि देर रात मौसम ने फिर करवट ली और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
मौसम विभाग ने चार मई तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश का एक सिस्टम बना हुआ है।
विज्ञापन

ऊपरी वायुमंडल में तेज हवाओं के चलने से मंगलवार को इस सिस्टम के गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में कमजोर पड़ने से आकाश साफ हो गया। हालांकि इस दौरान पछुवा हवा की वजह से सूरज की तपिश से राहत रही। अधिकतम तापमान मात्र 33.6 डिग्री तक ही चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तापमान मई के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम रहा। रात के तापमान की स्थिति भी कमोवेश ऐसी ही रही। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed