फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief for residents of 800 homes, clean drinking water reaches

Gorakhpur News: 800 घरों के लोगों को राहत, पहुंचा स्वच्छ पेयजल

Mon, 18 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Relief for residents of 800 homes, clean drinking water reaches
गोरखपुर। राप्ती तट स्थित हार्बर्ट बांध फोरलेन निर्माण परियोजना के साथ जलकल विभाग ने जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करते हुए पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। नई पाइपलाइन से अब करीब 800 घरों में बेहतर प्रेशर के साथ स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नई पाइपलाइन लगाने से लिकेज, लो प्रेशर और गंदा पानी आने जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिली है। वहीं, शिफ्ट किए गए दो मिनी ट्यूबवेल भी पूरी क्षमता से संचालित हो रहे हैं। जलकल विभाग ने राजघाट स्थित अमरूद मंडी से डोमिनगढ़ तक 5640 मीटर पानी की पाइपलाइन बिछाई है। इसके साथ ही इलाहीबाग बांध और तिवारीपुर वार्ड में स्थित दो मिनी ट्यूबवेल को भी सफलतापूर्वक शिफ्ट कर चालू कर दिया गया है। हार्बर्ट बांध के किनारे बसे बसंतपुर वार्ड की दलित बस्ती, यादव टोला, हनुमानगढ़ी मंदिर मोहल्ला, नरकटिया, तकिया और घसियारी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहले गर्मियों में पानी का दबाव बेहद कम रहता था और जल संकट बना रहता था।
विज्ञापन

नई पाइपलाइन शुरू होने के बाद अब नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगा है। बसंतपुर वार्ड के पार्षद विजेंद्र अग्रहरि ने कहा कि फोरलेन निर्माण के साथ समय रहते पाइपलाइन शिफ्टिंग पूरी होने से भीषण गर्मी में लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed