फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Release of 'RDF Roadmap', waste to fuel

Gorakhpur News: आरडीएफ रोडमैप’ का विमोचन, कचरे से बनेगा ईंधन

Sat, 11 Apr 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Release of 'RDF Roadmap', waste to fuel
गोरखपुर। ‘जीरो वेस्ट’ और ‘आत्मनिर्भर सिटी’ के रूप में गोरखपुर को स्थापित करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। नगर निगम व एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सेंटर (ईएमसी) की ओर से स्थानीय होटल में आयोजित राउंड टेबल कांफ्रेंस में “एमएसडब्ल्यू से आरडीएफ उपयोग के लिए पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ीकरण रोडमैप” का विमोचन किया गया। नई रोडमैप से कचरे से बने ईंधन की आपूर्ति शृंखला मजबूत होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन अब केवल कूड़ा निस्तारण नहीं, बल्कि ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। आरडीएफ तकनीक से कचरे को ईंधन में बदलकर सीमेंट उद्योगों में कोयले के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाएगा, जिससे लैंडफिल का दबाव कम होगा और निगम को आय के नए स्रोत मिलेंगे। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि ‘सोर्स सेग्रीगेशन’ को प्रभावी बनाने और प्रोसेसिंग इकाइयों को आधुनिक बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए आरडीएफ की गुणवत्ता, कैलोरीफिक वैल्यू और आपूर्ति पर चर्चा की। लंग केयर फाउंडेशन के राजीव खुराना ने बताया कि सीमेंट भट्टियों में नियंत्रित तरीके से कचरे का निस्तारण पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और वायु गुणवत्ता में सुधार करता है। सम्मेलन में पर्यावरणविदों और शिक्षाविदों ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप सुझाव दिए। इस पहल को ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की दिशा में गोरखपुर का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो स्वच्छ भारत मिशन और एनसीएपी लक्ष्यों को मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed