फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relative misappropriates 55.70 lakh; case registered.

Gorakhpur News: रिश्तेदार ने 55.70 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Relative misappropriates 55.70 lakh; case registered.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के एक व्यक्ति को नोएडा में व्यापार कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उसके रिश्तेदार ने 55.70 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि ठगी छिपाने के लिए 76.20 लाख रुपये की मशीन का फर्जी टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल भी तैयार किया गया। पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जंगल तुलसीराम स्थित बिछिया पीएसी कैंप निवासी रजत मणि त्रिपाठी ने शाहपुर पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके रिश्तेदार राम कृष्ण मिश्रा ने नोएडा में डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटिंग मशीन के कारोबार में साझेदार बनाकर उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के नाम पर 51 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली एक पार्टनरशिप फर्म बनवाई। इसके बाद व्यापार बढ़ाने के नाम पर रजत मणि और उनकी मां से कई किस्तों में कुल 55 लाख 70 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम जुटाने के लिए उनकी मां को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी।
विज्ञापन

ठगी छिपाने के लिए आरोपी ने 76.20 लाख रुपये कीमत की चीन निर्मित प्रिंटिंग मशीन का फर्जी टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल तैयार किया। आरोप है कि ई-वे बिल में एक वैगनआर कार का नंबर दर्ज था जबकि उसी पर 35 टन वजनी मशीन लाकर लाने का दावा किया गया। बाद में पीड़ित को पता चला कि आरोपी ने चीन की कंपनी को मशीन की कीमत का भुगतान ही नहीं किया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी मशीन के पार्ट्स निकालकर बाजार में बेचने लगा। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया गाजियाबाद के शालीमार गार्डन विस्तार-द्वितीय निवासी राम कृष्ण मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed