{"_id":"65029905cfee6e4e8d0b4bd6","slug":"rejuvenation-of-sumer-sagar-pond-begins-at-gorakhpur-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: सुमेर सागर ताल का कायाकल्प शुरू, शहर के बीचोबीच होगा दूसरा लेक व्यू; खर्च होंगे 27 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: सुमेर सागर ताल का कायाकल्प शुरू, शहर के बीचोबीच होगा दूसरा लेक व्यू; खर्च होंगे 27 करोड़
Thu, 14 Sep 2023 10:54 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:54 AM IST
सार
प्रभारी मुख्य अभियंता जीडीए किशन सिंह ने कहा कि सुमेर सागर ताल के सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। इस नए पर्यटन स्थल में जागिंग ट्रैक, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। एक साल के भीतर इसका काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
ताल सुमेर सागर की हो रही सफाई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में जीडीए ने शहर के भीतर दूसरा लेक व्यू बनाने के लिए सुमेर सागर ताल का सुंदरीकरण शुरू करा दिया है। पहले चरण में ताल का कचरा निकालकर इसकी सफाई कराई जाएगी। इसके बाद बंधों और गहराई बढ़ाने सहित अन्य काम होंगे। बुधवार को जेसीबी से सफाई कराई गई। मजदूरों ने बताया कि सफाई के बाद अन्य काम करने में आसानी होगी।
जीडीए की ओर से धर्मशाला और विजय चौराहा के बीच स्थित करीब 18.5 एकड़ में फैले ताल का सुंदरीकरण त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 27 करोड़ रुपये से होगा। रामगढ़ताल के विकल्प के रूप में विकसित होने वाले इस पार्क में जागिंग ट्रैक, फूड कोर्ट, म्यूजिकल फाउंटेन सहित अन्य सुविधाएं मुहैया होंगी।
ताल की गहराई को बढ़ाकर इसके प्राकृतिक स्वरूप को विकसित करने के अलावा अन्य कार्य कराए जाएंगे। आसपास के मुहल्लों के गंदे पानी को इसमें जाने से रोकने लिए पक्का नाला बनाया जाएगा। यहां पर बाइक और कार सहित 400 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। पूरे परिसर में हरियाली के अलावा सजावटी लाइटें लगाईं जाएंगी।