फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rejected Facebook friend, then sent obscene photo to husband and relatives

Gorakhpur News: फेसबुक दोस्त को किया इन्कार तो पति और रिश्तेदारों को भेजा अश्लील फोटो

Wed, 10 May 2023 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rejected Facebook friend, then sent obscene photo to husband and relatives
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की युवती की फेसबुक दोस्ती उसके लिए जिंदगी में मुसीबत बन गई है। युवती ने माता-पिता के कहने पर शादी कर ली तो अब सिरफिरे युवक ने उसके पति और रिश्तेदारों को अश्लील फोटो भेजकर बदनाम कर रहा है। शादी के चार महीने बाद अचानक आए फोटो का असर उसके रिश्तों पर पड़ा है। फिलहाल, पुलिस युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी की युवती ने तहरीर में लिखा है कि तीन साल फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती आशीष कुमार नाम के युवक से हो गई। आशीष लखनऊ के टेढ़ीपुलिया आदर्श नगर कॉलोनी का निवासी है। दोनों की आपस में बातचीत भी होती थी। इस बीच पीड़िता की शादी बस्ती जिले में तय हो गई। जब आशीष को इस बात का पता चला तो वो अपनी महिला मित्र पर शादी का दबाव बनाने लगा। लेकिन, युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया। करीब चार महीने पहले पीड़िता की शादी बस्ती जिले के रहने वाले एक युवक से हो गई। वह अपने ससुराल में पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही थी। लेकिन, अचानक दोस्त आशीष ने उसके पति और रिश्तेदारों के मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील फोटो भेजना शुरू कर दिया। आशीष फोन करके उल्टी-सीधी बात करता और धमकियां भी देता।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, उसकी ईमेल आईडी भी शादी से पहले आशीष ने ही बनाई थी। जिसके जरिए वह उसके फोन के सभी नंबर भी निकाल लिया और सभी को अश्लील फोटो भेजने लगा। नई शादी होने की वजह से लड़की पति के साथ ही ससुराल में शर्मिंदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed