{"_id":"634ee93e11d38f1c955d56ed","slug":"regulator-broken-of-jamindari-dam-gorakhpur-news-gkp4545275166","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी पर बने रेगुलेटर का फाटक टूटा, डूब सकते हैं दस गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी पर बने रेगुलेटर का फाटक टूटा, डूब सकते हैं दस गांव
विज्ञापन
खरिका पांडेय गांव के पास जमींदारी बांध के रेगुलेटर का फाटक मंगलवार रात टूट गया।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी पर बने रेगुलेटर का फाटक टूटा, डूब सकते हैं दस गांव
जमींदारी बांध पर खरिका पांडेय गांव के पास बना है रेगुलेटर
बांसी(सिद्धार्थनगर)। राप्ती नदी के पानी के दबाव की वजह से मंगलवार रात करीब नौ बजे जमींदारी बांध पर खरिका पांडेय गांव के पास बने रेगुलेटर का फाटक टूट गया। इस कारण पानी की तेज धारा बहने लगी और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से पानी फैलने लगा। आशंका है कि 10 से अधिक गांव जलमग्न हो सकते हैं।
रेगुलेटर का फाटक टूटने के बाद प्रभावित होने वाले गांवों में हलचल मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा की दृष्टि से आसपास खड़े लोगों को दूर हटा दिया। फाटक टूटने के कारण जिन गांवों में पानी जा सकता है, वहां के लोगों को सूचना देकर सतर्क किया गया।
जानकारी होते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग जाल के सहारे मिट्टी की बोरियों और पेड़ की डालियों से बहाव रोकने में जुट गए थे। क्षेत्र के रुदलापुर, कटहा, खरिका पांडेय, हरिद्वार, पिपरहिया, गरगजवा सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस सकता है। संवाद