फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Regular vaccination will be done by sending call slip

कोरोना पर वार: बुलावा पर्ची भेजकर कराया जाएगा नियमित टीकाकरण, सीएमओ ने दिए दिशा-निर्देश

Sat, 04 Dec 2021 05:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 05:11 PM IST
सार

मिशन निदेशक ने पत्र भेज कर सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को बेहतर बनाने की पहल।

विज्ञापन
Regular vaccination will be done by sending call slip
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम (आरआई) को और बेहतर करने के उद्देश्य से लाभार्थियों को बुलावा पर्ची भेजी जाएगी। पर्ची में बूथ और टीकाकरण की जानकारी रहेगी। इसे लेकर मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने सीएमओ को पत्र भेज कर निर्देश दिया है। निर्देश मिलने के बाद सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने जिला प्रतिरक्षण विभाग को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि बताया कि कोविड टीकाकरण के साथ नियमित टीकाकरण कार्यक्रम भी सुचारू तौर पर चलाना विभाग की प्राथमिकता में है। इसे लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्रों पर माइक्रोप्लान की प्रति भी दी जा रही है।
विज्ञापन


सत्रों का संचालन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। नियमित टीकाकरण सत्र दिवस से पहले ही आशा कार्यकर्ता अथवा लिंक वर्कर के जरिये लाभार्थियों के बीच बुलावा पर्ची का वितरण कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय धर्म स्थल से भी एलान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सत्र स्थल में कोई बदलाव होता है तो इसकी भी सूचना दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक रिस्पांस टीम (बीआरटी) भी बनाई जा रही है, जो टीकाकरण विरोधी समुदायों और परिवारों की काउसिंलिंग करेगी।

पांच साल में सात बार, छूटे न टीका एक बार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने ’पांच साल में सात बार, छूटे न टीका एक बार’ का नारा दोहराते हुए समुदाय से अपील की कि गर्भवती महिलाओं के लिए टीडी 1, टीडी 2 व टीडी बूस्टर, बच्चे के जन्म के समय ओपीवी 0, हेपेटाइटिस बी बर्थ डोज, बीसीजी, जन्म के छह सप्ताह के भीतर ओपीवी 1, रोटा 1, एफआईपीवी 1, पेंटावैलेंट1 व पीसीवी 1, 10 सप्ताह के भीतर ओपीवी 2, रोटा 2, पेंटावैलेंट 2, 14 सप्ताह के भीतर ओपीवी 3, रोटा 3, एफआईपीवी 2, पेंटावैलेंट 3, पीसीवी 2, 9 से 12 महीने के बीच एमआर1, जेई 1, पीसीवी बी, 16 से 24 महीने के बीच ओपीवी बी, डीपीटी बी 1, एमआर 2, जेई टू, 5 से 6 साल के बीच डीपीटी बी 2, 10 साल की उम्र पर टीडी और 16 साल की उम्र पर लगने वाला टीडी टीका स्वास्थ्य विभाग निशुल्क उपलब्ध कराता है। आवश्यकता है लोग टीकाकरण के महत्व को समझें और इसके लिए स्वयं भी आगे आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed