फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Registry of land of 11 farmers for international airport kushinagar

कुशीनगर: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 11 किसानों की भूमि की हुई रजिस्ट्री

Mon, 14 Jun 2021 05:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 05:35 PM IST
सार

खोराबर के किसान सर्किल रेट से चार गुना कीमत की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन समझाकर दो गुने रेट पर ही भूमि उड्डयन विभाग के पक्ष में कराने में सफल हो गया।

विज्ञापन
Registry of land of 11 farmers for international airport kushinagar
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आने वाले सात गांवों के प्रभावित किसानों की भूमि की रजिस्ट्री का सिलसिला जारी है। सोमवार को उप निबंधक कार्यालय कसया में खोराबर और परसहवां गांव के 11 किसानों की भूमि की रजिस्ट्री हुई।

विज्ञापन


इसमें खोराबर गांव के सात किसानों की 0.1790 हेक्टेयर और परसहवां के चार किसानों से 0.18666 हेक्टेयर भूमि नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तर प्रदेश के पक्ष में क्रय की गई। इसके लिए खोराबर के किसानों को बीस लाख 76 हजार चार सौ रुपये और परसहवां के चार किसानों को 32 लाख 27 हजार आठ सौ 67 रुपये खाते में भेजा गया।
विज्ञापन


रजिस्ट्री करने वालों में कुमकुम, रामप्यारे, चंडी, ईश्वर देव, भोला, मूरत, रामप्रवेश, काशीनाथ, राकेश दुलारे, अरविंद और आलम खां शामिल रहे। बता दें कि खोराबर के किसान सर्किल रेट से चार गुना कीमत की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन समझाकर दो गुने रेट पर ही भूमि उड्डयन विभाग के पक्ष में कराने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परसहवां के किसानों को चार गुना रेट दिया गया है। इस दौरान एएसडीएम हाटा राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक पडरौना मांधाता सिंह, उपनिबंधक  संतु कुमार रावत, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed