{"_id":"65703b4f88a16f4df507f095","slug":"regional-stadium-will-be-renovated-in-gorakhpur-2023-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: रीजनल स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा नया डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: रीजनल स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा नया डीपीआर
Wed, 06 Dec 2023 02:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:43 PM IST
सार
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए पिछले वर्ष खेल निदेशालय के निर्देश पर एक टीम आई थी। टीम ने पूरे परिसर की मैपिंग कर उसकी डिजाइन तैयार की थी। उसी के आधार पर पिछले वर्ष दिसंबर में ही स्टेडियम का डीपीआर बनाया गया था। तब लागत 49 करोड़ रुपये आ रही थी।
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलाें को बढ़ावा देने के लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए पिछले वर्ष बने डीपीआर को रद्द कर दिया गया है। शासन की ओर से राजकीय निर्माण निगम को अब नया डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए पिछले वर्ष खेल निदेशालय के निर्देश पर एक टीम आई थी। टीम ने पूरे परिसर की मैपिंग कर उसकी डिजाइन तैयार की थी। उसी के आधार पर पिछले वर्ष दिसंबर में ही स्टेडियम का डीपीआर बनाया गया था। तब लागत 49 करोड़ रुपये आ रही थी। उस वक्त उत्तरी छोर पर स्थित हॉल और पूर्वी-दक्षिणी छोर पर स्थित छात्रावास को छोड़कर पूरे परिसर को नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। आरएसओ कार्यालय भी बनाए जाने की योजना थी, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही थी।
विज्ञापन
इस बीच चार दिसंबर को राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आए खेल सचिव सुहास एलवाई ने दूसरी योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि नए डीपीआर में लागत घटेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के लिए जो चीजें जरूरी हैं, पहले उन्हें विकसित किया जाए। समय के अनुसार उपकरणों को अपग्रेड किया जाए।
विज्ञापन
स्वीमिंग पुल व सिंथेटिक ट्रैक पर लगी मोहर
खेल सचिव ने ओलंपिक साइज के तरणताल और सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाए जाने पर मोहर लगा दी है। बॉक्सिंग हॉल व टेबल टेनिस हॉल, नया जिम हॉल, गेट का लुक बदले जाने जाने व अन्य संसाधन विकसित किए जाने के लिए भी डीपीआर जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल सचिव ने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। उन्होंने स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए नए सिरे से जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश कार्यदायी एजेंसी राजकीय निर्माण निगम को दिए है।