फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Regional Film City to be built in Gorakhpur with 500 crores

सांसद रवि किशन की मेहनत लाई रंग: गोरखपुर में 500 करोड़ से बनेगी रीजनल फिल्म सिटी, लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 01 Mar 2023 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Mar 2023 11:22 AM IST
सार

फिल्म निर्माता अंकुर गर्ग ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से इन्वेस्टर समिट में फिल्म सिटी के लिए अनुबंध किया है। उन्होंने जुलाई 2023 से प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा जताई है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिहाज से गोरखपुर को फिल्म सिटी के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

विज्ञापन
Regional Film City to be built in Gorakhpur with 500 crores
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जल्द ही रीजनल फिल्म सिटी बनेगी। सांसद रवि किशन शुक्ला की पहल पर मुंबई के फिल्म निर्माता अंकुर गर्ग ने प्रदेश सरकार के साथ अनुबंध (एमओयू) किया है। फिल्म निर्माता इस परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

विज्ञापन


एमओयू को अमली जामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन जमीन की तलाश में जुट गया है। 500 करोड़ रुपये के निवेश से 2000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता अंकुर गर्ग ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से इन्वेस्टर समिट में फिल्म सिटी के लिए अनुबंध किया है। उन्होंने जुलाई 2023 से प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा जताई है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिहाज से गोरखपुर को फिल्म सिटी के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस समय गोरखपुर व आसपास का इलाका भोजपुरी एवं नेपाली सिनेमा का हब बन चुका है। अनुमान के मुताबिक, वर्तमान में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री दो हजार करोड़ रुपये से ऊपर का उद्योग बन चुकी है। भोजपुरी के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदेश में अवधी, बुंदेलखंडी, बृज व अन्य क्षेत्रीय सिनेमा के उभरने की संभावना है।

गोरखपुर में फिल्म सिटी के लिए सांसद रवि किशन लंबे समय से प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विभिन्न मंचों से कई बार गोरखपुर में क्षेत्रीय फिल्म सिटी की स्थापना का संदेश दे चुके हैं। फिल्म निर्माता अंकुर गर्ग द्वारा प्रदेश सरकार से अनुबंध किए जाने के बाद जिला प्रशासन खोराबार इलाके में तालकंदा व चिउटीजाम तथा बेलीपार इलाके में ताल नंदौर के पास जमीन की संभावनाएं देख रहा है।

फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि  गोरखपुर में 500 करोड़ के निवेश के साथ रीजनल फिल्म सिटी की स्थापना होगी। इसके लिए लव फिल्म इंड्रस्टी के प्रोपराइटर व फिल्म निर्माता अंकुर गर्ग ने अनुबंध किया है। उन्हें जल्द जमीन मुहैया कराई जाएगी। इससे गोरखपुर के कलाकारों को काम मिलेगा और बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed