फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Refusal to marry if more dowry is received from the

Gorakhpur News: दूसरी पार्टी से अधिक दहेज मिलने पर शादी से इन्कार

Fri, 12 May 2023 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Refusal to marry if more dowry is received from the
चिलुआताल पुलिस ने लड़का, उसके पिता और मां के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

दस मई को होनी थी शादी, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शादी से पांच दिन पहले दूसरी पार्टी से अधिक दहेज लेने के चक्कर में तय पहली शादी से रिश्ता तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर लड़के और उसके पिता, मां समेत पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के विकासनगर, बरगदवा की रहने वाली लड़की की शादी चिलुआताल क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-4, रेल विहार चौराहा निवासी अरुण कुमार उपाध्याय के बेटे प्रशांत उपाध्याय से तय थी। 19 जनवरी 2023 को शाहपुर क्षेत्र के एक होटल में धूमधाम से रिंग सेरेमनी हुआ था।
विज्ञापन

10 मई को शादी की तिथि तय थी। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी से पहले लड़के वालों ने दहेज के नाम पर 17 लाख रुपये और गाड़ी की रकम ले ली। शादी के लिए 6.50 लाख में एक रिजार्ट को बुक कराया था। इस बीच चार मई को लड़के पक्ष ने शादी न करने का संदेशा भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पांच मई को उन्होंने शादी न करने का कारण पूछा तो दूसरी पार्टी से दहेज में अधिक रुपये मिलने की बात कहकर शादी करने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। चिलुआताल पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक प्रशांत उपाध्याय, उसके पिता अरुण कुमार उपाध्याय, मां नलिनी उपाध्याय, दो रिश्तेदार सव्या व सांची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed