फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Refreshed memories the whole night, made me cry in a moment and went away

Gorakhpur News: पूरी रात यादें ताजा की, एक पल में रुलाकर चल दिए

Thu, 16 Nov 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Refreshed memories the whole night, made me cry in a moment and went away
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही पांच साल तक की थी एमबीबीएस की पढ़ाई
विज्ञापन

- कई साथी अब यहीं हड्डी रोग विभाग में कर रहे हैं पीजी की पढ़ाई

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। देवरिया के रहने वाले डॉ. अभिषेक की मौत ने मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले उनके साथियों को झकझोर दिया है। बुधवार की रात पुराने यादों को ताजा कर हंसने वाले साथी इस घटना से सकते में हैं। कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर व अन्य कर्मचारी भी एक स्वस्थ युवक के इस प्रकार की रहस्यमय मौत से अचंभित हैं।

वर्ष 2016 बैच में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले डॉ. अभिषेक का कॉलेज से गहरा लगाव था। यहां उनके कई साथी भी पढ़ाई कर रहे हैं, जिनसे वे जुड़े हुए थे। अक्सर वे कॉलेज में दोस्तों से मिलने आते रहते थे। दिवाली में दोस्तों से नहीं मिल पाए तो बुधवार को आए थे। मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने बताया कि बुधवार की रात में डॉ. अभिषेक ने पुराने दोस्तों संग कॉलेज परिसर में घूमकर कुछ वक्त बिताया। सुबह सोकर उठे तो उन्हें सीने में दर्द की समस्या थी। दोस्तों से इसकी चर्चा के बाद कुछ दवा ली और आराम होने तक इंतजार किया। शायद इस दर्द की वजह को वह भांप नहीं पाए और चंद कदम की दूरी पर स्थित मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय और सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक तक जाने में कई घंटे बिता दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed