फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   recovery overload truck latest update news, gorakhpur news

ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली: ट्रांसपोर्ट नगर के युवक के पास रखी जाती थी वसूली की रकम

Sun, 02 Feb 2020 10:42 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 02 Feb 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
recovery overload truck latest update news, gorakhpur news
फाइल फोटो।
ओवरलोड ट्रकों से वसूली की रकम ट्रांसपोर्ट नगर के युवक चंद्रभान के पास रखी जाती थी। यहीं से फिर रकम का बंटवारा होता था। चंद्रभान के पास मधुबन होटल के मालिक धर्मपाल और सिब्बू सिंह के कर्मचारी रकम लाते थे, फिर यही से अधिकारियों और अन्य लोगों के बीच में बंटवारा होता था। सीओ कैंट सुमित शुक्ला की अगुवाई में चार सदस्यीय एसआईटी ने इस प्रकरण की जांच तेज कर दी है। सीओ को यह अधिकार भी दिया गया है कि वह आवश्यकतानुसार टीम के सदस्यों को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ओवरलोड ट्रकों से वसूली में आरटीओ अफसर के भी शामिल होने का भंडाफोड़ एसटीएफ की ओर से किया गया था। शुरुआती जांच में ही यह बात सामने आई कि धर्मपाल सिंह और उसके साथी सिब्बू सिंह अपने लोगों की मदद से वसूली कराते थे, फिर चंद्रभान के पास लाकर रकम जमा की जाती थी। यहां पर रुपये एकत्र होने के बाद अगले दिन हिसाब होता था। हर दिन अधिकारियों को उनका हिस्सा पहुंचा दिया जाता था।
विज्ञापन

बेलीपार थाने में दर्ज केस की विवेचना एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने एसआईटी के हवाले की है। सीओ कैंट सुमित शुक्ला की अगुवाई में बनी टीम में बेलीपार इंस्पेक्टर संतोष सिंह, सर्विलांस प्रभारी धीरेंद्र राय और कैंट थाने के दरोगा इत्यानंद पांडेय को शामिल किया है। एसएसपी ने सीओ कैंट को एसआईटी में अपने साथ अन्य को शामिल करने के लिए अधीकृत किया था। सीओ ने टीम का विस्तार कर काम शुरू कर दिया है।

यह है मामला
एसटीएफ ने जांच के बाद 24 जनवरी को मधुबन होटल के मालिक धर्मपाल सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर ओवरलोड ट्रकों से वसूली का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के पास से डायरी बरामद की थी, जिसके आधार पर कई आरटीओ, एआरटीओ, सिपाहियों के नाम सामने आए। बेलीपार थाने में एफआईआर दर्ज की गई और आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपितों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed