फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Record made by honoring one thousand women

Gorakhpur News: एक हजार महिलाओं को सम्मानित कर बनाया रिकॉर्ड

Mon, 25 Dec 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Record made by honoring one thousand women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वर सागर संस्था की ओर से रविवार को सहस्त्र मातृ शक्ति सम्मान उत्सव का आयोजन दिग्विजयनाथ पार्क में किया गया। विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली एक हजार महिलाओं को सम्मानित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। समारोह में डॉक्टर, वकील, नर्स, कलाकार, पत्रकार, खिलाड़ी, पार्लर, बुटीक, व्यापारी वर्ग से विभिन्न महिलाओं का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद रविकिशन, विशिष्ट अतिथि विधायक सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, संजय उपाध्याय, विष्णु शंकर श्रीवास्तव, महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी, निशा किन्नर, प्रो. सुषमा पांडेय रहीं। गायत्री आनंद, रेखा रानी की देखरेख में पेंटिंग प्रदर्शनी, अमृता राव की देखरेख में चिकित्सा शिविर व अधिवक्ता प्रेम शीला पिंकी की देखरेख में विधिक शिविर लगाया गया। स्वर सागर संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन कवयित्री भावना द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में सचिव सुनिशा श्रीवास्तव, पिंटू श्रीवास्तव हसलोना, चंद्रभान यादव, समीर जायसवाल, अर्चना आर्चू, पूजा शुक्ला, प्रियंका गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed