{"_id":"66f8f2a35bec8740cf0c75dd","slug":"record-breaking-rainfall-in-gorakhpur-95-year-old-record-broken-drainage-system-failed-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News:बारिश ने तोड़ा 95 वर्ष का रिकार्ड, जल निकाली के इंतजाम फेल- रिकॉर्ड 168.1 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News:बारिश ने तोड़ा 95 वर्ष का रिकार्ड, जल निकाली के इंतजाम फेल- रिकॉर्ड 168.1 एमएम हुई बारिश
Sun, 29 Sep 2024 11:54 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:54 AM IST
सार
लगातार हो रही बारिश से दिन का तापमान लुढ़क कर सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे 24.9 डिग्री सेल्सियस आ गया है, जो पिछले 35 वर्षों में सबसे कम है। इसलिए पंखे की तेज हवा से भी ठंड लग रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुजरात से लेकर उत्तर पश्चिम बिहार से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है।
विज्ञापन
गोलघर में जलजमाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हथिया नक्षत्र में बीते तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने शनिवार को जिले में पिछले 95 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में 168.1 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। सितंबर में इससे पहले वर्ष 1930 में एक दिन में 175 मिमी बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
लगातार इतनी ज्यादा बारिश होने से जल निकासी के सारे इंतजाम फेल हो गए। शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में लबालब पानी भर गया। लेकिन नालों की सफाई होने और जगह-जगह पंपसेट और जलनिकासी के लिए हुए इंतजाम बारिश के बंद होते ही सभी प्रमुख सड़कों से बारिश का पानी हट गया।
लगातार हो रही बारिश से दिन का तापमान लुढ़क कर सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे 24.9 डिग्री सेल्सियस आ गया है, जो पिछले 35 वर्षों में सबसे कम है। इसलिए पंखे की तेज हवा से भी ठंड लग रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुजरात से लेकर उत्तर पश्चिम बिहार से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। यह दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इन दोनों का असर पूर्वी यूपी पर बना हुआ है। इसके चलते निम्न वायु दाब बना हुआ है और बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार की शाम तक 7.8 मिली मीटर बारिश हुई थी।

बारिश के बाद जल जमाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार की शाम तक जिले में करीब 100.2 मिली मीटर बारिश हुई। जबकि, शनिवार की शाम 5 बजे तक 24 घंटे में 168.1 मिली मीटर बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2007 में 26 सितंबर को 24 घंटे में 149.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। झमाझम बारिश से दिन और रात का तापमान नीचे लुढ़क गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.4 डिग्री नीचे रहा।
मंगलवार तक ऐसा ही रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले तीन दिनों में करीब 276 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। जबकि सितंबर को मानसून सीजन के समाप्ति का महीना माना जाता है। इस महीने में औसतन 178 मिमी बारिश ही होती है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मंगलवार तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। रुक-रुक बारिश होगी।
दिन के तापमान में आई गिरावट, टूटा 35 वर्ष का रिकार्ड
शनिवार को हुई झमाझम बारिश के चलते दिन का तापमान लुढ़क कर सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दिन का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 35 वर्षों में सबसे कम है। वर्ष 1990 में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस माह में ही अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। जो 30 वर्षों में सर्वाधिक था।