{"_id":"60ac91d5e258002bd25cd468","slug":"readers-will-have-to-wait-for-kalyan-patrika-from-gita-press-due-to-corona-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू का असर: कल्याण के लिए पाठकों को करना होगा और इंतजार, जानिए कब शुरू होगी डिस्पैच की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू का असर: कल्याण के लिए पाठकों को करना होगा और इंतजार, जानिए कब शुरू होगी डिस्पैच की प्रक्रिया
Tue, 25 May 2021 11:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 May 2021 11:28 AM IST
सार
अब 28 मई से शुरू होगी कल्याण के डिस्पैच की प्रक्रिया।
विज्ञापन
गीताप्रेस की मासिक पत्रिका कल्याण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली विश्व विख्यात मासिक पत्रिका कल्याण के पाठकों को मई का अंक पढ़ने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले कल्याण का डिस्पैच पहले 24 मई से ही शुरू होना था, लेकिन अब इसका डिस्पैच 28 मई से शुरू होगा।
कल्याण के कुल 1.85 लाख पाठक हैं, अब तक 16.50 करोड़ से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। यह पत्रिका अपने प्रकाशन के समय से ही पाठकों में काफी लोकप्रिय है। पिछले साल 94 वर्षों में पहली बार लॉकडाउन के चलते कल्याण के कुछ अंक प्रकाशित नहीं हो सके थे, लेकिन इस साल लॉकडाउन का असर कल्याण के प्रकाशन पर नहीं पड़ा है।
लॉकडाउन के शुरुआती 11 दिनों तक गीता प्रेस बंद रहा। इसके बाद 10 मई से गीता प्रेेस खुल गया जहां प्राथमिकता पर कल्याण की छपाई शुरू कर दी गई। कल्याण के मई का अंक छपकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
गीता प्रेस प्रबंधन की माने तो कल्याण को 24 मई से ही पाठकों तक पहुंचाने के लिए डिस्पैच की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन डाक विभाग ने पत्र भेजकर कम कर्मचारी का हवाला देते हुए 28 मई से कल्याण के डिस्पैच कराने में समर्थता जताई है। ऐसे में कल्याण का डिस्पैक 28 से शुरू होगा। वहीं इस मामले में प्रवर अधीक्षक डाकघर मनीष कुमार का कहना है कि मेरी ओर से ऐसा कोई भी पत्र नहीं भेजा गया है, जिसमें कल्याण के डिस्पैच में असमर्थता जताई गई हो।
गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल ने बताया कि कल्याण के डिस्पैच की प्रक्रिया 24 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन डाक विभाग ने कम कर्मचारियों का हवाला देते हुए 28 मई से कल्याण के डिस्पैच कराने में समर्थता जताई है।