फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RBTC launched for economically backward meritorious students

Gorakhpur News: आर्थिक रूप से पिछड़े हुए मेधावियों के लिए आरबीटीसी लांच

Sun, 28 Apr 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
RBTC launched for economically backward meritorious students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी ने निर्धन व गरीब बच्चों का बेहतर भविष्य संवारने के लिए संकल्प लिया है। ये बातें शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में पत्रकार सम्मेलन में संस्था के सचिव मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा संस्था आर्थिक रूप से पिछड़े मेधावियों के लिए आरबीटीसी यानी की रैंक बूस्टर टेस्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से टारगेट बैच को भी लांच किया है।

बताया कि इसमें कक्षा 11 और 12 के प्रतिभाशाली 20 छात्रों को आईआईटी और नीट परीक्षा में प्रवेश के लिए निशुल्क शिक्षण दिया जाएगा। संस्था के प्रबंधक और शिक्षाविद रश्मि रंजन ने कहा कि सिर्फ मेहनत और किस्मत से सफलता प्राप्त नहीं होती, इसके लिए स्मार्ट वर्क तथा उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ती है। हमें विश्वास है संस्था इस कार्य का बखूबी निर्वहन करेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओपी सिंह,डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सैयद आसिफ अली, मिथिलेश गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed