{"_id":"65f4b01c9b5d9aa06d050487","slug":"ravi-kishan-will-swim-in-ramgarhtalrun-in-sports-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-498640-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल में रवि किशन तैरेंगे...स्पोर्ट्स सिटी में दौड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल में रवि किशन तैरेंगे...स्पोर्ट्स सिटी में दौड़ेंगे
विज्ञापन
गोरखपुर। मानबेला मैदान में राप्तीनगर विस्तार और स्पोर्ट्स सिटी की चर्चा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा कि रामगढ़ताल इलाके में रवि किशन ने घर बनवा लिया, अब वहां ताल में तैरेंगे...राप्तीनगर में भी अगर नया घर बनवा लेंगे तो यहां ट्रैक पर दौड़ेंगे और फुटबाल खेलेंगे। यह सुनकर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।
सीएम योगी यहीं नहीं रुके। बोले-रवि किशन चुनाव में फुटबाल खेलना चाहते हैं, लेकिन ये नहीं जानते कि चुनावी भागदौड़ के बीच जनता फुटबॉल बना देगी। इस दौरान उन्होंने रवि किशन की तारीफ भी की। कहा-कलाकार होने के साथ-साथ ये बड़े मेहनती भी हैं। विधायकों को साथ लेकर गली-मोहल्ले में विकास कार्यों के लिए दौड़ते रहते हैं। सीएम ने कहा कि यहां क्रिकेट भी होगा, फुटबॉल भी होगा, शूटिंग रेंज भी होगा तो कोई न कोई सुपरस्टार यहां मकान लेकर रहने लगेगा। यहीं पिक्चर की शूटिंग होगी। इस पर भीड़ से तालियां बजने लगीं।
सभी कार्यकर्ता वीआईपी हैं, आगे आइए
सीएम के आगमन से पांच मिनट पहले तक पंडाल तो आगे से पीछे तक भरा था। कुछ लोगों को जगह नहीं मिल पाई लेकिन मंच के सामने की वीआईपी गैलरी खाली पड़ी थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकार ने कहा कि भाजपा में सारे कार्यकर्ता वीआईपी हैं। पीछे और गैलरी में जो लोग खड़े हैं, वे आगे वीआईपी गैलरी में आ जाएं। थोड़ी ही देर में वीआईपी सीट पर बैठने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
सीएम को सुनने पहुंचे काफी संख्या में अल्पसंख्यक
मानबेला के मैदान में सीएम योगी को सुनने के लिए आगे ही 35-40 की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बैठे थे। टोपी लगाए इन कार्यकर्ताओं को देखकर अगल-बगल बैठे लोगों में चर्चा शुरू हो गई। सांसद रविकिशन की नजर पड़ी तो उन्होंने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार ने हर योजना पात्रों के हिसाब से दी, न की जाति या मजहब के नाम पर। यही वजह है कि चाहे राशन हो, आवास हो या पेंशन हो, मुस्लिम लाभार्थियों को भी अन्य लोगों की तरह ही महत्व दिया गया। सीएम ने भी अपने संबोधन में इसकी चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार में दंगे नहीं हुए। हमने समस्या की बजाय समाधान पर जोर दिया। सरकारी योजनाओं में सभी को बराबर का महत्व दिया जाता है। किसी के साथ जाति, क्षेत्र या मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करते। इस पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन किया।