फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ravi Kishan got two third less votes in Gorakhpur and Kamlesh lost in Bansgaon

Gorakhpur News:गोरखपुर में रवि किशन को दो तिहाई कम वोट तो बांसगांव में हारते बचे कमलेश

Thu, 06 Jun 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan got two third less votes in Gorakhpur and Kamlesh lost in Bansgaon

विज्ञापन



मतगगणना की शुरुआत में मिले कम वोट ने बढ़ा दी थी भाजपाइयों की धड़कन


तीसरे चक्र में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चार हजार मतों से सपा प्रत्याशी काजल हो गई थीं आगे



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। यूपी की हॉट सीटों में शुमार गोरखपुर और बांसगांव सदर संसदीय सीट भले ही भाजपा ने जीत ली है, लेकिन दोनों सीटों पर मिले कम मतों से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोरखपुर में रवि किशन पिछले चुनाव से दो तिहाई वोट कम पाए, जबकि बांसगांव में कमलेश पासवान हारते-हारते बचे। सदल प्रसाद से कड़े मुकाबले में वह महज 4540 मतों से जीत हासिल कर पाए।



गोरखपुर संसदीय सीट से वर्ष 2019 में भाजपा को 3 लाख 2 हजार मतों से ऐतिहासिक जीत मिली थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा एक लाख तीन हजार पर सिमट गया। मंगलवार को जब ईवीएम खुलीं तो कैंपियरगंज में पहले ही चक्र में रवि किशन पिछड़ गए। इन्हें 3662 मत मिले जबकि सपा की काजल ने 4041 मत पाकर बढ़त बना ली। इसके बाद तीन चक्र तो कांटे का मुकाबला चला। तीसरे चक्र की गणना में रवि किशन को 1881 मत ही मिले, जबकि काजल ने 6962 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन




इसके बाद भाजपा के समर्थकों के चेहरे की हवाइयां गुम हो गईं। सांसद रवि किशन खुद सभी बूथों के टेबल का मिलान करने लगे। बाद में रवि किशन को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली तो भाजपाइयों ने राहत की सांस ली। गोरखपुर शहर में रवि किशन को सभी चक्र में बढ़त मिलती रही। 31 चक्र की गणना के बाद रवि किशन को 585834 और काजल को 482308 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं से दूरी व क्षेत्र में न जाना भारी पड़ा


भाजपा ने गोरखपुर और बांसगांव से दोनों मौजूदा सांसदों को ही टिकट दिया था, लेकिन प्रत्याशियों ने पांच साल तक कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखा और क्षेत्र में न जाना भारी पड़ा। इसके चलते जहां कार्यकर्ताओं में भी बहुत उत्साह नहीं था, वहीं परंपरागत वोटर भी छिटक गए। इसके अलावा संगठन स्तर पर भी मजबूती से काम नहीं हुआ। पार्टी के रणनीतिकार पीएम मोदी और सीएम योगी के भरोसे ही रह गए। जब बांसगांव में कमलेश पासवान बहुत कम मतों से बढ़त बनाए थे तो एक पदाधिकारी कुछ लोगों से बात कर रहे थे कि चलो अच्छा संदेश गया है, कम से कम कार्यकर्ताओं की अहमियत तो अब समझ में आएगी।




रवि किशन को शहर ने संभाला...ग्रामीण से निराशा



भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ल को शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने संभाल लिया। कुल बढ़त एक लाख तीन हजार मतों की है, इसमें शहर विधानसभा क्षेत्र से ही 47387 मतों की बढ़त हो गई। सबसे ज्यादा निराशा गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से हुई। यहां महज 3012 मतों से ही रवि किशन बढ़त बना पाए। इस सीट से कई चरणों में सपा की काजल उनसे आगे रहीं।



कहां, कितनी बढ़त मिली



विधानसभा क्षेत्र मत



गोरखपुर सदर 47387



गोरखपुर ग्रामीण 3012



सहजनवां 9045



पिपराइच 28891



कैंपियरगंज 17978







किसे, कितना मत मिला



प्रत्याशी पार्टी मत



रवि किशन शुक्ल भाजपा 585834



काजल निषाद सपा 482308



जावेद अशरफ बसपा 55781



आनन्द कुमार यादव भाजकपा 4955



पिन्टू साहनी निर्दल 4032



शिवशंकर प्रजापति भागीदारी पार्टी (पी) 2635



सुधान्शु निर्दल 2395



संजय सिंह राणा भासपा 2012



नफीस अख्तर निर्दल 1880



अंकित शाह भायुवाएपा 1874



अमिता भारती निर्दल 1364



सोनू राय एमएआरडी 898



श्रीराम प्रसाद अल-हिन्द पार्टी 764



नोटा 7681



---



2019 के नतीजे विधानसभा क्षेत्रवार



गोरखपुर



पार्टी कैंपियरगंज पिपराइच शहर ग्रामीण सहजनवां



भाजपा 136588 165052 156243 135976 121151



गठबंधन 76202 82004 67564 96247 92303



कांग्रेस 3296 2744 8877 4630 3308



बांसगांव



पार्टी चौरीचाैरा बांसगांव चिल्लूपार रुद्रपुर बरहज



भाजपा 131653 99365 113669 104937 94810



बसपा 69313 84723 102010 63081 72314
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed