{"_id":"618ae5955b970c234e4693de","slug":"ravi-kishan-attacks-on-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि किशन का अखिलेश पर वार : कहा- अब विकास की राजनीति होगी, माफियागीरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि किशन का अखिलेश पर वार : कहा- अब विकास की राजनीति होगी, माफियागीरी नहीं
Wed, 10 Nov 2021 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:48 AM IST
सार
सदर सांसद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार।
विज्ञापन
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। सांसद ने कहा कि गोरखपुर में अब माफियागीरी नहीं है। यह सपा सरकार में होता था। अब विकास की राजनीति होती है। एम्स व खाद कारखाना बनकर तैयार है। सड़कें चौड़ी व अच्छी हो गईं हैं। 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जल्द ही मेट्रो का निर्माण शुरू होगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बन चुकी है। फिल्मों की शूटिंग हो रही है।
विज्ञापन
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद ने मंगलवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया। राजघाट जाकर एक-एक तैयारी की जानकारी ली। इसी दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर जवाब मांगा गया, जिसमें कि अखिलेश ने कहा था कि गोरखपुर में नाव चलेगी, मेट्रो नहीं। सांसद ने कहा कि यह बयान गंदा है। इससे पूर्वांचलवासियों का अपमान हुआ है। सपा सरकार में गोलियां चलती थीं। गुंडई व माफियागीरी होती थी।
विज्ञापन
अब यूपी में कानून का राज है। कोई भूख से नहीं मरता है। तेजी से विकास हो रहा है। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी सरकार अच्छा काम कर रही है। गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में दोबारा सरकार बनेगी। भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। सपा नेता को विकास देखना हो तो गोरखपुर आएं। देखें कि 62 करोड़ रुपये की लागत से राजघाट को चमकाया गया है। अब बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। जनता विकास कार्यों को देखकर वोट देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना रुके व थके काम कर रहे हैं।
विज्ञापन