फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rats nibbled on dead body of prisoner kept in mortuary at basti

लापरवाही की हद पार: मोर्चरी में रखे बंदी के शव को चूहों ने कुतरा, लगा जुर्माना

Sun, 05 Dec 2021 05:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Dec 2021 05:27 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कैंसर पीड़ित बुजुर्ग बंदी के शव के अंग जानवर खा गए। मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Rats nibbled on dead body of prisoner kept in mortuary at basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

जेल में बंद बुजुर्ग मो. वसीम की मौत के बाद शव को जानवर खाने व पैर गायब होने के मानवाधिकार आयोग में शिकायत को लेकर जांच में नए तथ्य उभर कर सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एनीमल बाइट की बात तो लिखी गई है, मगर जो तथ्य जांच में मिले हैं, उसमें चूहा अथवा छछूंदर के कुतरने से कान व चेहरे पर हल्का घाव होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा पैर में जिस टेप के लगने की बात शिकायतकर्ता की ओर से हुई है। वास्तव में वह पस था, जो मृतक के पैर से निकल कर जम गया था और वीडियोग्राफी में वह टेप जैसा नजर आ रहा था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है संतकबीर नगर निवासी विचाराधीन बंदी 70 वर्षीय मो. वसीम कैंसर से पीड़ित था। चार नवंबर को उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने यह आरोप लगाया कि दो दिनों तक शव को मोर्चरी में रखा गया था। यहां शव के एड़ी के पास व कान को जानवर ने खा लिया। यही नहीं आरोप था कि उसके पैर के पास टेप लगाकर घाव को छिपा दिया गया। इसे लेकर मानवाधिकार आयोग ने जब जुर्माना ठोका तो स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही तत्काल एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रामप्रकाश व डॉ. एसबी सिंह की तीन सदस्यीय टीम ने इसकी जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर टीम ने यह लिखा कि मृतक के शव पर जो निशान थे वह संभावना है कि चूहे अथवा छछूंदर से कुतरा है। टीम ने यह भी लिखा है कि आरोप लगाया गया है कि दाएं नितंब पर टेप लगाकर घाव को छिपाया गया है, मगर यहां कोई टेप नहीं बल्कि मृतक के शरीर से निकला पस जम गया था, जो टेप जैसा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि यहां की मोर्चरी का फ्रिज खराब है और फाटक क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में मृतक के शव को जानवर ने नहीं बल्कि चूहा अथवा छछूंदर के कुतरने की संभावना है। यह सही है कि मृतक के शव को सम्मान के साथ रखना चाहिए। इसे लेकर जांच में टिप्पणी कर दी गई है। कहा कि वीडियोग्राफी में जिसे टेप समझा जा रहा है वास्तव में वह मृतक के शरीर से निकला पस था, जो जम गया था और वह टेप जैसा नजर आ रहा है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed