फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rapti 1.29 meters below the danger mark

Gorakhpur News: खतरे के निशान से 1.29 मीटर नीचे राप्ती

Fri, 18 Aug 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rapti 1.29 meters below the danger mark
गोरखपुर। जिले में राप्ती नदी का जलस्तर घट रहा है। राजघाट के बर्डघाट में राप्ती खतरे के निशान से 1.29 मीटर नीचे है। जिला आपदा प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि राप्ती और रोहिन नदियां घटाव पर हैं, लेकिन सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। नदी में तेज बहाव के कारण कटान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन




नेपाल में बारिश थमने से इसका असर नदियों के जलस्तर पर पड़ा है। बृहस्पतिवार को राप्ती, रोहिन, गोर्रा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में कमी पाई गई। अयोध्या पुल पर लगे मीटर गेज पर सरयू नदी का पानी भी घटाव पर दर्ज किया गया। जानकारों का कहना है कि अभी जलस्तर घट रहा है, लेकिन बाद में बढ़ सकता है। सरयू नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर है। अयोध्या पुल पर खतरे के निशान 92.73 मीटर की तुलना में जलस्तर 93.190 मीटर पर दर्ज किया गया। यहां नदी करीब 46 सेमी खतरे से ऊपर है।
विज्ञापन


ब़़ृहस्पतिवार को नदियों का जलस्तर
नदी स्थान खतरे का निशान सुबह 8 बजे शाम 4 बजे
सरयू अयोध्या पुल 92.73 93.220 93.190

कुआनो मुखलिसपुर 78.65 75.870 75.880
राप्ती बांसी 84.90 83.930 83.710

राप्ती बर्डघाट 74.98 73.690 73.620

रोहिन त्रिमुहानी 82.44 79.590 79.380

गोर्रा पिंडरा 70.50 69.500 69.450

बूढ़ी राप्ती ककरही 85.65 82.400 82.400

(नोट: जलस्तर मीटर में है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed