{"_id":"65ac21884d5c4149830f161f","slug":"rape-of-teenage-girl-for-three-years-accused-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1009-17893-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन वर्षों से किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन वर्षों से किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक तीन वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
किशोरी ने तहरीर में आरोप लगाया कि युवक तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए था। आरोपी तीन साल पूर्व घर जाते समय उसे बहला-फुसला कर एक दिन अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक तीन वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। शादी करने पर वह बाद में आनाकानी करने लगा। किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई। परिजन उसे थाने लेकर गए और युवक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई और पूछताछ के बाद केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक को पाॅक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है तथा किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।