फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rape of teenage girl after entering the house, accused arrested

Gorakhpur News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl after entering the house, accused arrested
- गुलरिहा क्षेत्र का मामला, केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को घर में अकेला देखकर युवक घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पिता को फोन पर दी। पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई। सोमवार को पिता ने थाने में तहरीर दी। मंगलवार को आरोपी निराला निषाद के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह वह पुत्री को घर पर छोड़कर मजदूरी करने चले गए थे। दोपहर तीन बजे के करीब आरोपी पुत्री को अकेला देखकर घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोपी की धमकी से डरते हुए उनकी पुत्री ने फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचे और पीआरवी को सूचना दी। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद वह इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोई नहीं आया तो थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस
पीपीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सोमवार की रात दुष्कर्म किया गया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। मंगलवार की सुबह पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अंगद के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रात नौ बजे के करीब घर से बाहर गई थी। इसी बीच आरोपी पुत्री को सुनसान जगह उठा ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची पुत्री ने घटनाक्रम की जानकारी दी। सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीपीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed