{"_id":"6015b1768ebc3e32852b8602","slug":"rape-gorakhpur-news-gkp3828679188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैतिकता में आ रही गिरावट से बढ़ रहे अपराध : मनोवैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैतिकता में आ रही गिरावट से बढ़ रहे अपराध : मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन

ग्राम समुदाय के स्तर पर गुरुकुल स्थापित करने की नसीहत दे रहे समाजशास्त्री
मनोवैज्ञानिक टूटते परिवारों को बताया कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में 27 नवंबर को दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात के बाद शुक्रवार (29 जनवरी) को फिर बालिका से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बालिकाओं के साथ दरिंदगी के मामलों में मनोवैज्ञानिक नैतिकता में आ रही गिरावट को कारण बता रहे हैं। वहीं, समाजशास्त्री ग्राम समुदाय के स्तर पर गुरुकुल स्थापित करने की नसीहत दे रहे हैं।
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के मनोविज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा त्रिपाठी का कहना है कि नैतिकता समाज से खत्म होती जा रही है। टूटते परिवार और अशिक्षा भी इसके लिए जिम्मेदार है। संयुक्त परिवार बिखरते जा रहे हैं, जिससे दादा-दादी, चाचा-चाची से मिलने वाली नैतिक मूल्यों की शिक्षा का अभाव होने लगा है। नैतिकता में आ रही गिरावट और ज्ञानेंद्रिय सुख को प्रमुखता देना ऐसी घटनाओं की प्रमुख वजह है।
विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज के प्राचार्य एवं समाजशास्त्री डॉ. अभय राय कहते हैं कि पहले भारतीय सांस्कृतिक की आध्यात्मिकता का मूल प्रभाव यह था कि रावण भी सीता का हरण करने के बाद कुकृत्य करने का साहस नहीं जुटा पाया था। कहीं न कहीं विदेशी संस्कृतियों के दुष्प्रभाव और इनके तरफ से परोसे जा रहे उपभोगवाद के चलते नारी के प्रति पूज्य दृष्टि नहीं रह गई है। इसके प्रभाव के चलते मानसिक विकृति बढ़ रही है। ऐसे में भटके लोग कुकृत्य कर रहे हैं। ऐसे में ग्राम समुदाय के स्तर पर गुरुकुल स्थापित कर बच्चों में नारी के प्रति आदर का भाव विकसित करने का प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
केस-एक : पांचवीं की छात्रा को दुष्कर्म के बाद मार डाला
27 नवंबर 2020 को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की पांचवीं कक्षा की 11 वर्ष की बालिका शाम पांच बजे से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने उसी दिन अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश में लग गई थी। रात करीब दस बजे उसका शव धान के खेत में मिला था। बाद में पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। एसपी ने हत्यारोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए माइगर नाम के आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार करते हुए पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी गला रेतकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी।
केस-दो : दुष्कर्म में सफल नहीं हुए तो मार डाला
सितंबर 2015 में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की नृशंस हत्या की घटना शुक्रवार को फिर से लोगों को जेहन में ताजा हो गई। गुरवलिया बाजार के एक डिग्री कॉलेज से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही एक छात्रा को अपराधी गन्ने के खेत में खींच ले गए थे। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। सफल नहीं हुए तो किशोरी की हत्या कर दी थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने के चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। बवाल करने के आरोप में पुलिस ने 50 लोगों पर हमला करने, हत्या के प्रयास और सात क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
----
दुष्कर्म का आरोपी गोरखपुर में चलाता है ई-रिक्शा
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सात साल की बालिका से हुए दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गोरखपुर में ई-रिक्शा चलाता है। आरोपी पूर्व में भी पंजाब से एक लड़की को भगाकर लाया था।
आरोपी हरेंद्र प्रजापति गोरखपुर में रहकर भाड़े पर ई-रिक्शा चलाता है। गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम को ही वह घर आया था। ग्रामीणों की मानें तो वह कुछ वर्ष पहले पंजाब से एक लड़की को भगाकर लाया था, जो कुछ दिन रहने के बाद पंजाब चली गई। गांववालों का यह भी कहना है कि वह बहुत कम ही गांव में रहता है। अधिकतर मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। (संवाद)