{"_id":"666f55437077518eec0eea26","slug":"rape-by-calling-on-the-pretext-of-deleting-obscene-video-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-592022-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म
Mon, 17 Jun 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके में संतकबीरनगर मेंहदावल क्षेत्र की युवती को अश्लील वीडियो और फोटो डिलीट कराने के बहाने शनिवार को बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर रविवार को दुष्कर्म, साजिश और मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक युवक ने जहां दुष्कर्म किया वहीं दो ने उसके इस कृत्य में सहयोग किया है।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके में रहती है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि सहजनवां के जोगिया निवासी विपुल मल्ल के खिलाफ पूर्व में उसने केस दर्ज कराया था।
आरोप है कि केस में समझौते का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने जेल में बुलाकर मुलाकात की और दबाव बनाकर कर कोर्ट में अपने पक्ष में बयान दिलवा दिया। उसने युवती से कहा था कि उसके पास मौजूद आपत्तिजनक वीडियो और फुटेज वह डिलीट कर देगा।
विज्ञापन
जेल से निकलने के बाद विपुल ने पूर्व में बनाया गया उसका आपत्तिजनक वीडियो व फोटो डिलीट करने के बहाने बीते शनिवार को चिलुआताल इलाके में कमरे पर बुलाया और पूर्व में दर्ज कराए गए केस को लेकर पहले गाली और धमकी देकर अपनी भड़ास निकालने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती का आरोप है कि इस पूरे घटना में चिलुआताल के चिउटहा निवासी मटेलू व पीपीगंज के दनूपुर कौड़िया निवासी रामकरन यादव ने सहयोग किया है।