{"_id":"5f6f9d318ebc3e9be55babb2","slug":"rangmanch-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3670694175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहर्सल शुरू : सजने को तैयार रंगमंच, नाटक को बेताब कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहर्सल शुरू : सजने को तैयार रंगमंच, नाटक को बेताब कलाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहर्सल शुरू : सजने को तैयार रंगमंच, नाटक को बेताब कलाकार
अविनाश श्रीवास्तव
गोरखपुर। कोरोना संकट के बीच छह महीने बाद एक बार फिर रंगमंच सजने को तैयार है। कलाकार भी प्रस्तुति देने को बेताब दिख रहे हैं। उन्होंने नाटकों के रिहर्सल भी शुरू कर दिए हैं, बस उन्हें इंतजार है तो शासन की नई गाइडलाइन का।
इनडोर नाटकों के मंचन की अनुमति मिलते ही शहर में लगभग छह महीने बाद नाटक ‘कोर्ट मार्शल’ से एक बार फिर रंगमंच जगमगा उठेगा। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन होने से लगभग छह महीने तक रंगकर्मी मंच से दूर रहे, अब केंद्र सरकार से सीमित दर्शकों के बीच मंचन करने की स्वीकृति भी मिली है तो पूरे देश के साथ अभियान थिएटर ग्रुप गोरखपुर के रंगकर्मी भी सक्रिय हो गए हैं और मंच पर प्रस्तुति देने के लिए बेचैन है। वर्तमान में हिंदी के सर्वाधिक चर्चित एवं लोकप्रिय नाटकों में एक स्वदेश दीपक कृत ‘कोर्ट मार्शल’ का रिहर्सल अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीनारायण पांडेय के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है।
जातिवाद पर प्रहार करता है नाटक ‘कोट मार्शल’
श्रीनारायण पांडेय ने बताया कि संसार में किसी भी सभ्य देश की सेना में गंभीर अपराध करने पर कोर्ट मार्शल होता है। कोर्ट मार्शल के निर्णय के विरुद्ध किसी सिविल कोर्ट में अपील नहीं की जा सकती। इस नाटक में आर्मी के भीतर जातिवाद के ऊपर प्रहार किया गया है। दलित चेतना की अभिव्यक्ति दिखाते हुए बताया गया है कि कोर्ट मार्शल की पीड़ा भौतिक स्तर के उत्पीड़न की पीड़ा मात्र नहीं है बल्कि वह रामचंद्र की मानसिक और मनोवैज्ञानिक नैराश्य की पीड़ा है। नाटककार ने रामचंद्र को व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह करने वाले व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया है। यह एक यथार्थवादी नाटक है। इसके प्रस्तुति में बहुत ही कसाव होगा। लंबे समय तक लोग इस नाटक को याद करेंगे।
विज्ञापन
ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस नाटक में मुख्य रूप से अफ्फान नवाब, कृष्णा राज, अवधेश यादव, प्राणेश कुमार, सूर्या पटेल, जय गुप्ता, अंशिका मिश्रा, यादवेंद्र यादव आदि कलाकार अभिनय कर रहे हैं।