{"_id":"6a2c75821f7fc3aa6808a341","slug":"rana-cricket-club-wins-thanks-to-keshavs-lethal-bowling-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1351925-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केशव की घातक गेंदबाजी से राणा क्रिकेट क्लब की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केशव की घातक गेंदबाजी से राणा क्रिकेट क्लब की जीत
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित बैटल ऑफ द अंडर-12 राइजिंग स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में राणा क्रिकेट क्लब ने देवरिया क्रिकेट क्लब को 25 रन से पराजित कर दिया। केशव कुशवाहा की घातक गेंदबाजी की बदौलत राणा क्रिकेट क्लब ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राणा क्रिकेट क्लब की टीम 34.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। अभि जायसवाल ने नाबाद 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि कप्तान आर्यन यादव ने 26 रन बनाए। अनुकल्प पासवान ने 12 और कृष्णा कुमार ने 10 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 32 रन मिले।
देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से रागिनी कुशवाहा और आकांक्षा कुशवाहा ने दो-दो विकेट हासिल किए। समर ठाकुर, अर्णव श्रीवास्तव और अक्षत मणि को एक-एक सफलता मिली। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 34.4 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। नवदीप यादव और आदित्य कुशवाहा ने 13-13 रन बनाए, जबकि रागिनी कुशवाहा ने 12 और आर्यन चौरसिया ने 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
राणा क्रिकेट क्लब की ओर से केशव कुशवाहा ने 6.4 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए। मैच के अंत में शानदार गेंदबाजी के लिए केशव कुशवाहा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।