{"_id":"6a36f5524f7183b376060d2a","slug":"rana-cricket-club-wins-battle-of-the-under-12-rising-star-series-akanksha-named-player-of-the-match-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1360041-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राणा क्रिकेट क्लब ने 4-1 से जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राणा क्रिकेट क्लब ने 4-1 से जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित बैटल ऑफ द अंडर-12 राइजिंग स्टार सीरीज का पांचवां एवं अंतिम मुकाबला शनिवार को खेला गया। अंतिम मैच में देवरिया क्रिकेट क्लब ने राणा क्रिकेट क्लब को 11 रन से हराकर सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की लेकिन राणा क्रिकेट क्लब ने 4-1 से शृंखला के खिताब पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम 33.5 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सूर्यांश चौधरी ने 32, रागिनी कुशवाहा ने 22, आर्यन चौरसिया ने 15 और आयुष सिंह ने 11 रन बनाए। राणा क्रिकेट क्लब के लिए अनुकल्प पासवान और केशव कुशवाहा ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि शुभी भट्ट को एक सफलता मिली।
120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब की टीम 31.2 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। कृष्णा कुमार ने 28, आकाश गुप्ता ने 16 और आर्यन यादव ने 14 रन बनाए। देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से आकांक्षा कुशवाहा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। आर्यन श्रीवास्तव और आयुष सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आकांक्षा कुशवाहा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरी शृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुकल्प पासवान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार रणवीर ठाकुर और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार केशव कुशवाहा को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता और विशिष्ट अतिथि निखिल मोटानी ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी।