फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramlila committee of Bardghat will change this time due to internal disputes

Gorakhpur News: आंतरिक विवादों से इस बार बदल जाएगी बर्डघाट की रामलीला कमेटी

Sun, 28 May 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ramlila committee of Bardghat will change this time due to internal disputes
या,
विज्ञापन

आंतरिक विवाद की छाया, बर्डघाट रामलीला कमेटी पर मंडराया
कमेटी के वर्तमान महामंत्री ने खुद को इस बार की कमेटी से बाहर करने का फैसला किया, बढ़ा विवाद
सराफा मंडल का अध्यक्ष ही होता है रामलीला कमेटी का पदेन अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। रामलीला कमेटी (बर्डघाट) और सराफा मंडल के बीच के आंतरिक विवाद की वजह से इस बार रामलीला कमेटी में बदलाव हो जाएगा। पांच वर्ष बाद होने वाले इस बदलाव को लेकर सराफा बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। रामलीला कमेटी में सबसे महत्वपूर्ण पद महामंत्री का होता है। इस बार महामंत्री ने नई कमेटी से खुद को किनारा कर लिया है। वहीं, नए पदाधिकारियों की तलाश भी शुरू हो गई है।
शहर की रामलीला कमेटी 160 वर्ष पुरानी है। कमेटी का गठन रामलीला के नाटक मंचन के माध्यम से मनोरंजन और धार्मिक मेलजोल बढ़ाने के लिए किया गया था। वर्तमान में इसका मुख्य जिम्मा रामलीला मंचन, राम-सीता विवाह, रावण वध, राघव शक्ति मिलन के साथ प्रतिवर्ष दो जरूरतमंद परिवार की बच्चियों के विवाह का भी है। सराफा मंडल का अध्यक्ष ही इस कमेटी का पदेन अध्यक्ष होता है और वह महामंत्री का चयन करता है। इसके बाद कार्यकारिणी चुनी जाती।
विज्ञापन

सराफा मंडल में चर्चा है कि नए अध्यक्ष ने अपना चुनाव ही रामलीला कमेटी के भंग करने मुद्दे पर लड़ा था। उनके चुने जाने पर कमेटी के पदाधिकारी अब खुद से किनारे होने लगे हैं। चर्चा है कि इस बार कमेटी से महामंत्री समेत कुल 22 लोग हट जाएंगे। वहीं, सराफा मंडल की तरफ से चार लोगों के नाम को महामंत्री में जोड़े जाने की बात चल रही है। लेकिन, अभी तक नए महामंत्री को लेकर नाम तय नहीं हो सका। अगर समय से कमेटी या आंतरिक मतभेद से कमेटी गठन में विलंब हुआ तो इसका असर रामलीला के आयोजन पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0- रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ही बकाएदार
रामलीला कमेटी में कुल 62 सदस्य हैं। इसमें सभी हिंदी बाजार के व्यापारी होते हैं। इन पदाधिकारियों ने पिछले रामलीला आयोजन में सहयोग राशि की पर्ची तो कटवा ली, लेकिन भुगतान नहीं किया। वर्तमान समय में कमेटी के सदस्यों पर 75 हजार रुपये का बकाया है। जबकि, रामलीला से जुड़े कलाकारों और अन्य मद का भुगतान नहीं होने से कमेटी पर 15 हजार रुपये का बकाया है।
कोट
इस बार की रामलीला कमेटी की टीम में नहीं रहूंगा। पांच वर्ष तक महामंत्री पद पर रहा। सभी आयोजनों की पूरी डिटेल उपलब्ध है। अध्यक्ष ने चुनाव जीतने के बाद ही कहा था कि महामंत्री का बदलाव करूंगा। ऐसे में इस बार कमेटी का कार्यकारिणी से खुद को अलग कर रहा हूं। मेरे साथ कुछ और भी जो कमेटी से बाहर जा सकते हैं।

अनूप अग्निहोत्री, महामंत्री रामलीला कमेटी
----
रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। किसी से कोई मतभेद नहीं है। महामंत्री के नाम पर अभी कोई सहमति नहीं बनी हैं। जैसी स्थिति बनेगी, संगठन आगे फैसला लेगा।
गणेश वर्मा, अध्यक्ष सराफा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed