फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sarafa Committee Gorakhpur filed a case against councilor's husband under various sections including extortion

Gorakhpur News: थाने तक पहुंचा रामलीला कमेटी का विवाद, पार्षद के पति पर केस- रंगदारी मांगने का लगा आरोप

Tue, 02 Jul 2024 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 10:20 AM IST
सार

राजघाट थाने में सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा की तहरीर पर पार्षद लाली गुप्ता के पति दिनेश गुप्ता पर रंगदारी और धमकी देने का केस पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि बिना वजह रामलीला कमेटी को बदनाम किया जा रहा है और महीना मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
Sarafa Committee Gorakhpur filed a case against councilor's husband under various sections including extortion
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बर्डघाट रामलीला कमेटी के व्यावसायिक इस्तेमाल समेत कई बिंदुओं की शिकायतों की जांच अभी चल ही रही थी कि यह विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। राजघाट थाने में सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा की तहरीर पर पार्षद लाली गुप्ता के पति दिनेश गुप्ता पर रंगदारी और धमकी देने का केस पुलिस ने दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि बिना वजह रामलीला कमेटी को बदनाम किया जा रहा है और महीना मांगा जा रहा है। रामलीला कमेटी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं।

एक पक्ष से वार्ड संख्या 69 की पार्षद लाली गुप्ता के पति दिनेश गुप्ता ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ रामलीला परिसर की जमीन और हॉल का व्यावसायिक इस्तेमाल करने और गंदगी फैलाने सहित कई आरोप लगाकर सीएम के पोर्टल पर शिकायत कर दी। शासन के निर्देश पर इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


जांच अभी चल ही रही है कि इसी बीच अब कमेटी के पदाधिकरियों ने पार्षद के पति पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करा दिया है। राजघाट पुलिस को गणेश वर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या 69 की पार्षद लाली गुप्ता के पति दिनेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सर्राफा मंडल व रामलीला कमेटी को बदनाम करने के लिए प्रतिदिन अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। मानहानि करने के लिए फर्जी पर्चा छपवाकर उसे भी बांटते रहते हैं। 24 जून की शाम 6:45 बजे के करीब सराफा मंडल के पदाधिकारी हरिद्वार वर्मा, कृष्णकांत वर्मा के साथ बाजार में घूम रहे थे। तभी दिनेश गुप्ता हाथ में झोला लिए मिल गए।

 

Sarafa Committee Gorakhpur filed a case against councilor's husband under various sections including extortion
सांकेतिक - फोटो : istock
देखकर बोले-फिर तुम लोगों के खिलाफ पर्चा बांट रहा हूं, जो की मेरे झोले में है। रोकने की कोशिश करने पर दिनेश उग्र हो गए। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी भी देने लगे। संगठन के पदाधिकारियों ने एतराज जताया तो मेरे अलावा सभी पदाधिकारियों को दिनेश गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

आरोप है कि धमकाते हुए कहा-अगर हमारी बात नहीं मानी तो हम सराफा मंडल अध्यक्ष गणेश वर्मा की छवि को धूमिल कर देंगे। उनके द्वारा महीने की मांग का भी आरोप है। सराफा मंडल अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

सीओ कोतवाली गौरव त्रिपाठी ने बताया कि सराफा पदाधिकारियों और अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद के पति ने भी दी है तहरीर
पार्षद के पति दिनेश गुप्ता ने भी राजघाट थाने में 24 जून 2024 को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शाम सात बजे दुकान से निकालकर उर्दू बाजार की ओर जा रहे थे। हाथ में झोला था, जिसमें दुकान के 20 हजार रुपये और कुछ कागजात थे।

उर्दू बाजार के हरिवंश गली में सोने-चांदी के दुकान के मालिक गणेश वर्मा ने बंधू सिंह पार्क के सामने हाथ से झोला छीन लिया। घटना को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से देखा जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है। दिनेश गुप्ता का कहना है कि उनकी तहरीर पर भी पुलिस केस दर्ज कर जांच करे तो मामले सामने आ जाएगा।
 

Sarafa Committee Gorakhpur filed a case against councilor's husband under various sections including extortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

सराफा व्यापारियों को परेशान करने का लगाया आरोप
सराफा मंडल अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि आरोपी दिनेश गुप्ता की तरफ से आए दिन हिंदी बाजार के व्यापारियों को परेशान किया जाता है। उनके द्वारा बाजार के व्यापारियों से रंगदारी की मांग की जाती है और नहीं देने पर तरह-तरह की धमकियां दी जाती हैं। इससे बाजार के दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित होता है।

आपसी विवाद से बदनाम हो रहा रामलीला कमेटी का नाम
बर्डघाट रामलीला परिसर का संचालन हुमायूंपुर के पूर्व पार्षद संजय श्रीवास्तव की ओर से किया जाता है। सराफा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि परिसर को पूरे नियम के साथ संचालित किया जाता है।

चुनाव लड़ने और जीतने के पहले दिनेश गुप्ता की तरफ से परिसर पर आरोप नहीं लगाए जाते थे, लेकिन अब पार्षद का चुनाव जीतने के बाद मनमाने तरीके से आरोप लगाकर रामलीला कमेटी को सिर्फ बदनाम किया जा रहा है। आपसी विवाद की वजह से आज रामलीला कमेटी और बर्डघाट की रामलीला का नाम बदनाम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed