फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramgarhtal will become the venue of the national camp of rowing, preparations begin

Gorakhpur News: रामगढ़ताल बनेगा रोइंग के नेशनल कैंप का ठिकाना, तैयारी शुरू

Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ramgarhtal will become the venue of the national camp of rowing, preparations begin
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रोइंग का नेशनल कैंप लगाने और ट्रेनिंग एकेडमी की इच्छा जताई
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत रामढ़ताल में आयोजित हुई थी रोइंग प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता की सफलता के बाद रामगढ़ताल के खाते में एक और नायाब उपलब्धि जुड़ेगी। वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाओं से भरपूर रामगढ़ताल को प्रदेश सरकार रोइंग के नेशनल कैंप का ठिकाना बनाएगी। रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के शीर्ष पदाधिकारियों ने यहां रोइंग का नेशनल कैंप लगाने और ट्रेनिंग एकेडमी की इच्छा जताई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार भी नेशनल कैंप के अनुकूल कदम उठाने में जुट गई है। देशभर के रोइंग खिलाड़ी यहां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप यहां अपनी प्रतिभा-कौशल को तराशेंगे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बाद रोइंग शामिल किया गया और इसकी मेजबानी गोरखपुर को मिली। इसके लिए शहर के रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का चयन कर रखा था। 27 से 31 मई तक हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स रोइंग प्रतियोगिता ने वाटर स्पोर्ट्स के लिए रामगढ़ताल की उपयोगिता को सिद्ध कर दिया है। इसी को देखते हुए रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के शीर्ष पदाधिकारियों ने यहां रोइंग का नेशनल कैंप लगाने और ट्रेनिंग एकेडमी की इच्छा जताई है। अपर मुख्य सचिव खेल व युवा कल्याण नवनीत सहगल का कहना है कि फेडरेशन के साथ मिलकर रामगढ़ताल-वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोइंग का नेशनल कैंप आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- रोइंग के लिए जर्मनी से आ रही बोट, शुरू हुआ प्रशिक्षण
शहर में रोइंग की नर्सरी तैयार की जाएगी। रोइंग के प्रशिक्षण के लिए कोच की नियुक्ति कर दी गई है और किशोरों-युवाओं का पंजीकरण शुरू हो गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि अब तक 10 खिलाड़ी प्रशिक्षण से जुड़ चुके हैं। अभी उन्हें तैराकी और शारीरिक प्रशिक्षण देकर मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जर्मनी से 20 बोट मंगाने के लिए ऑर्डर दे दिए गए हैं। ये बोट 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपये की रेंज की हैं। 15 जुलाई के बाद बोट्स आनी शुरू हो जाएंगी और रोइंग में पंजीकरण कराने वाले युवाओं की विधिवत अभ्यास शुरू हो जाएगा। रामगढ़ ताल में रोइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed