फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramgarhtal Ring Road: JE suspended on slow progress, adverse entry to XEN and AE

Gorakhpur News: रामगगढ़ताल रिंग रोड : धीमी प्रगति पर जेई निलंबित, एक्सईएन व एई को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Ramgarhtal Ring Road: JE suspended on slow progress, adverse entry to XEN and AE
रामगगढ़ताल रिंग रोड : धीमी प्रगति पर जेई निलंबित, एक्सईएन व एई को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

- भाटी विहार में बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण में सुस्ती पर एक्सईएन को मिला प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रागमढ़ताल के किनारे दोनों रिंग रोड निर्माण और ताल फ्रंट विकसित करने में देरी पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सख्त नाराजगी जताई। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है और अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि मिला है। इसके साथ ही कमिश्नर ने भाटी विहार में बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण की धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है।


जीडीए बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर अनिल ढींगरा ने रामगढ़ताल रिंग रोड के निर्माण की प्रगति के बार में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़झील के किनारे पैडलेगंज से स्मार्ट व्हील तक अभी पुलिया व कुछ काम बाकी है। वहीं,स्मार्ट व्हील से सहारा इस्टेट तक ताल रिंग रोड पर भी काम पूरा नहीं हो पाया है। इस पर कमिश्नर ने जीडीए अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि तय समय पर काम पूरा न करने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए अधिकृत अवर अभियंता को तत्काल निलंबित करें। संबंधित अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दें। इसके बाद अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई कर शासन को भेज दिया। वहीं, भाटी विहार में बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम के निर्माण की धीमी प्रगति पर भी कमिश्नर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि कई बार कहने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं हुआ। इसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed