फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramgarhtal Ring Road construction work should be completed by the end of the month: Vice President

रामगढ़ताल रिंग रोड निर्माण का कार्य माह के अंत तक पूरा कराएं : उपाध्यक्ष

Sun, 03 Dec 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ramgarhtal Ring Road construction work should be completed by the end of the month: Vice President
रामगढ़तल रिंग रोड और क्रूज का निरीक्षण करते जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन व अन्य।
निरीक्षण करने पहुंचे जीडीए उपाध्यक्ष ने जलनिगम को दिए निर्देश
विज्ञापन

तीन दिन में क्रूज के आंतरिक साज-सज्जा का कार्य पूरा करने काे कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने शनिवार को रामगढ़ताल में पैडलेगंज से आरकेबीके मोहद्दीपुर तक बन रहे रिंग रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था जलनिगम को दिसंबर के अंत तक काम पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान रामगढ़ताल में खड़े क्रूज का निरीक्षण कर उसकी आंतरिक साज-सज्जा का काम तीन दिन में पूरा कर लेने काे कहा है।

मौके पर ठेकेदार द्वारा सड़क में मिट्टी भराई एवं उसे दबाने का काम कराया जा रहा था। जीडए उपाध्यक्ष को बताया गया कि सड़क के एक भाग में लगभग 150 मीटर की लंबाई में क्रूज निर्माण किए जाने के कारण सड़क में मिट्टी का कार्य एवं गैबिन वॉल का कार्य जलनिगम नहीं कर सका।
विज्ञापन

रामगढ़ताल में खड़े क्रूज की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उपाध्यक्ष ने पांच दिसंबर तक इसे पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता एके तायल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छह पीआईसीयू का निर्माण 15 दिन में पूरा करने का निर्देश

एचयूआरएल के फंड से ब्लाॅक स्तर पर 17 पीआईसीयू (पिडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का निर्माण प्राधिकरण कर रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष को बताया गया कि सात पीआईसीयू यूनिट का लोकार्पण मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं। शेष का कार्य प्रगति पर है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने पिपराइच में निर्माणाधीन पीआईसीयू यूनिट निर्माण के लिए चयनित फर्म मेसर्स हर्ष इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि अवशेष 10 यूनिट में से कम से कम 6 का निर्माण अगले 15 दिन में पूरा कराएं। ताकि इनका भी शीघ्र लोकार्पण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed