फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramgarhtal 50 thousand population can get relief from waterlogging

रामगढ़ताल: 50 हजार आबादी को मिल सकती है जलभराव से राहत, 30 मई तक सीसी नाले का कार्य पूरा होने की उम्मीद

Thu, 05 May 2022 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 May 2022 11:43 AM IST
सार

30 मई तक बौद्ध संग्रहालय से रामगढ़ताल तक सीसी नाले का कार्य पूरा होने की उम्मीद, इसी माह पंचमुखी हनुमान मंदिर से बुद्ध विहार पार्ट सी तक नाला निर्माण हो सकता है पूरा।

विज्ञापन
Ramgarhtal 50 thousand population can get relief from waterlogging
नाले का निरीक्षण करते गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अभियंता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को इस बरसात में जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है। क्षेत्र में जल निकासी के लिए निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं इस माह तक धरातल पर उतर सकती हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि बारिश के दौरान तारामंडल क्षेत्र में जलभराव की समस्या हो जाती है। जीडीए कार्यालय के पीछे और उपाध्यक्ष आवास के आसपास भी पानी भर जाता है। इसी क्षेत्र से नौकायन केंद्र भी जुड़ा है। लिहाजा, वीवीआईपी क्षेत्र माना जाता है। इस साल बरसात से पहले जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने बौद्ध संग्रहालय (तारामंडल क्षेत्र की तरफ) से चिड़ियाघर के बीच सीसी नाले का निर्माण कराने का फैसला किया था।
विज्ञापन


नाले का ज्यादातर काम पूरा हो गया है। नाले को जैमिनी गार्डेनिया के पास बड़ी पुलिया बनाकर चिड़ियाघर के पिछले हिस्से से जोड़ा गया है। जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि नाला बनने के बाद बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। जलभराव नहीं होगा। जो पानी एकत्रित होगा, वह तेजी से निकल जाएगा। नाला निर्माण की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीसी नाला व सर्विस लेन ऊंची होने से मिलेगी राहत
तारामंडल रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से बुद्ध विहार पार्टी सी तक सीसी नाला और सर्विस लेन का काम इसी महीने पूरा होने की उम्मीद है। यह नाला सीसी बन रहा है। साथ ही सर्विस लेन को आठ इंच ऊंचा किया जा रहा है। तारामंडल विद्युत उपकेंद्र के सामने तक सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बारिश के दौरान इस क्षेत्र से जुड़े आजाद नगर, रुस्तमपुर, सिद्धार्थनगर कॉलोनी, सिद्धार्थ इन्क्लेव सहित तमाम इलाकों में जलभराव की जबरदस्त समस्या रहती है। नाला और सर्विस लेन की ऊंचाई के सहारे क्षेत्र की बड़ी आबादी को जलभराव से राहत दिलाने की तैयारी है।

क्षतिग्रस्त सड़कें भी ठीक होंगी, 10 जून तक पूरा होगा काम
जीडीए ने तारामंडल स्थित अपनी सभी कॉलोनियों की क्षतिग्रस्त सड़कों की जगह नई सड़क बनाने के साथ ही सीसी नाले का भी निर्माण करा रहा है। ये कार्य 10 जून तक पूरा हो जाएगा। नया सवेरा के सामने बौद्ध संग्रहालय वाली सड़क की जगह नई सीसी रोड का निर्माण कराया गया। इसे सीसी भी बनाने के साथ, इसकी ऊंचाई बढ़ाई गई है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि बौद्ध संग्रहालय से रामगढ़ताल तक करीब चार करोड़ की लागत से बन रहे सीसी नाले का निर्माण कार्य 30 मई तक पूरा हो जाएगा। बुधवार को जीडीए अधिकारियों ने नाला निर्माण का निरीक्षण किया है। इस नाले को ऊपर से कवर किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed