फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramesh had gone out to shoot, but his brother Munna Sahni was killed.

Gorakhpur News: गोली मारने निकला था रमेश को, मार दी उसके भाई मुन्ना साहनी को

Fri, 23 Jan 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ramesh had gone out to shoot, but his brother Munna Sahni was killed.
- बांसगांव क्षेत्र के जूस विक्रेता मुन्ना साहनी हत्याकांड का तीन महीने बाद हुआ राजफाश
विज्ञापन

- आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूराे
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में जूस विक्रेता मुन्ना साहनी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 16 अक्टूबर 2025 की रात बरामदे में सोते समय मुन्ना साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे गांव का ही रहने वाला शिवलाल साहनी है, जिसने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
बांसगांव पुलिस की जांच में सामने आया कि गोड़सरी गांव के रहने वाले शिवलाल साहनी ने वर्ष 2015 में अपने पटीदार घरभरन की हत्या कर दी थी। इस मामले में मुन्ना साहनी के भाई रमेश अहम गवाह थे। इसी गवाही के चलते शिवलाल को करीब दस वर्ष तक जेल में रहना पड़ा। जमानत पर छूटने के बाद वह बदले की आग में रमेश की हत्या करने निकला लेकिन अनजाने में रमेश की जगह उसके भाई मुन्ना साहनी को गोली मार दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार आरोपी ने बदले की भावना में 28 दिन बाद एक और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 14 नवंबर 2025 को उसने अपने सिकरीगंज के शिवपुर गांव में रहने वाले भांजे धर्मराज को बरामदे में सोते समय गोली मार दी थी। गंभीर हालत में धर्मराज को लखनऊ ले जाया गया, जहां करीब एक माह चले इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। होश में आने पर धर्मराज ने पुलिस को बताया कि उस पर गोली शिवलाल ने ही चलाई थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि भांजे धर्मराज से भी उसकी रंजिश थी और जेल जाने के बाद धर्मराज द्वारा मदद न किए जाने से वह नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
आरोपी शिवलाल पहले से जेल में बंद था। जूस विक्रेता मुन्ना साहनी की हत्या से जुड़े पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद बृहस्पतिवार को उसे इस मामले में रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब दोनों वारदातों की कड़ियां जोड़ते हुए चार्जशीट दाखिल करेगी।

अनुज सिंह, सीओ बांसगांव
--------
यह था मामला
16 अक्तूबर 2025 की रात ग्राम गोड़सरी में जूस विक्रेता मुन्ना साहनी गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित अपने मकान में पत्नी के साथ टीन शेड के नीचे मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावर ने उसकी पीठ में गोली मार दी थी। गोली की आवाज से पत्नी की नींद खुली। पहले उसे लगा कि पंखे का कंडेंसर फट गया है लेकिन जब मुन्ना को उल्टियां होने लगीं और सहारा देने पर हाथ खून से भर गए तो सच्चाई सामने आई। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मुन्ना साहनी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed