फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ram Janm bhumi Pujan MP Ravi kishan missing his father

पिता को याद कर भावुक हो गए सांसद रवि किशन, बोले- 'आज का दिन उनके लिए खास था'

Wed, 05 Aug 2020 05:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Aug 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Ram Janm bhumi Pujan MP Ravi kishan missing his father
गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन उस वक्त भावुक हो गए जब मीडिया ने उनसे राम मंदिर की स्थापना की बात की। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत नृत्यगोपाल व हजारों कार्यसेवकों ने रामजन्म भूमि के लिए अपने प्राणों तक की आहूत दे दी। मैं उनको नमन करता हूं, उनके अथक प्रयास से आज हम फिर हिंदुत्व को एक उचित स्थान दिलाने में कामयाब हुए हैं।

विज्ञापन


सांसद रवि किशन इस दौरान अपने स्वर्गीय पिता को याद करके भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अगर आज मेरे पिताजी जिंदा होते तो आज का दिन उनके लिए बड़ा खास होता लेकिन आज वह नहीं हैं।
विज्ञापन


सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर का अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि से बहुत पुराना नाता रहा है, गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजय नाथ उसके बाद महंत अवैद्यनाथ और आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उन्हें जितना साधुवाद दिया जाए कम है। सांसद रवि किशन ने शहरवासियों से अपील दीए जलाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed