फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ram janam bhoom temple

राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा नेता ने दिए पांच लाख

Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ram janam bhoom temple
राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा नेता ने दिए पांच लाख
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने रविवार को पांच लाख दो हजार रुपये की सहयोग राशि दी है। प्रदीप ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना चेक आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह, भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह को दिया। गोरखपुर में व्यक्तिगत सहयोग की यह दूसरी सर्वाधिक धनराशि है। इससे पहले एक रामभक्त ने पांच लाख रुपये का गोपनीय दान दिया था।
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान जारी है। इसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पंचवटी नगर तारामंडल के अरुण कुमार वर्मा ने एक लाख पचास हजार रुपये का चेक समर्पण स्वरूप सह नगर कार्यवाह आशीष, भाजपा नेता सोमेश्वर पांडेय, प्रमोद कुमार गुप्ता, रतन मणि त्रिपाठी को प्रदान किया। बिंदू निषाद ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की सहयोग राशि दी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ वाई सिंह ने भी एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की सहयोग राशि दी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ के बच्चों ने अपना गुल्लक भी तोड़कर मदद की है। आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष व ट्रांसपोर्टर धर्मेंद्र सिंह ने डॉ वाई सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन

बलबीर सिंह सिंटू, युवराज तिवारी, जय यदुवंशी उर्फ छोटे यादव, अनूप सिंह उर्फ डब्लू सिंह, दुर्गेश मिश्रा उर्फ मिक्कू ने एक लाख एक हजार रुपये का चेक मुहैया कराया है। अनु मिश्रा ने एक लाख रुपये का चेक दिया है। जगमग इंडस्ट्रीज के निदेशक उमेश अग्रहरी ने 25 हजार रुपये का चेक दिया है। मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विभाग संपर्क प्रमुख चन्द्र शेखर पांडेय, अभियान प्रमुख सचिन राय, विनय, विकास पांडेय, अमित पांडेय, मुन्ना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed