फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raksha Bandhan Women will be able to travel for free in buses

Raksha Bandhan: आज रात 12 बजे से बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी महिलाएं, लोकल रूटों पर बढ़ेंगे फेरे

Wed, 10 Aug 2022 11:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Aug 2022 11:05 AM IST
सार

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर माताओं-बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। परिचालक महिलाओं को जीरो बैलेंस का टिकट देंगे। इसके लिए टिकट मशीन में जीरो बैलेंस की फीडिंग की गई है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Women will be able to travel for free in buses
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा की शुरुआत बुधवार रात 12 बजे से हो जाएगी। यह सुविधा शुक्रवार रात 12 बजे तक (48 घंटा) जारी रहेगी। वहीं, भीड़ के कारण महिलाओं को दिक्कत न हो इसलिए गोरखपुर परिक्षेत्र से अतिरिक्त बसें चलाने के साथ ही लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर माताओं-बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। परिचालक महिलाओं को जीरो बैलेंस का टिकट देंगे। इसके लिए टिकट मशीन में जीरो बैलेंस की फीडिंग की गई है। गोरखपुर परिक्षेत्र में मुख्यालय लखनऊ के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि अतिरिक्त बसों को संचालित कराने के लिए परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग का पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र के मुताबिक, अधिक लोड वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों के संचालन किया जाना है। विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़ सामान्य तौर पर संचालन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी गईं हैं। 10 अगस्त से छह दिन लगातार ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed