{"_id":"64edc53dfa1c893ed90d2b9a","slug":"rakhi-market-fades-due-to-online-shopping-at-gorakhpur-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: ऑनलाइन खरीदारी से राखी का बाजार फीका, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: ऑनलाइन खरीदारी से राखी का बाजार फीका, दुकानदार परेशान
Tue, 29 Aug 2023 03:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Aug 2023 03:45 PM IST
सार
गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी आर्या के भाई प्रशांत दिल्ली में सिविल इंजीनियर हैं। वह रक्षा बंधन में घर नहीं आ पा रहे हैं। आर्या ने भाई के लिए ऑनलाइन राखी चयन कर उनके पते पर भेज दिया।
विज्ञापन
दुकान पर खरीदारी करती युवती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन खरीदारी का असर, रक्षाबंधन के त्योहार पर देखा जा रहा है। इसकी वजह से शहर में राखी का बाजार फीका नजर आ रहा है। दुकानों पर पहले की तरह भीड़ नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
बदलते समय के साथ टेक्नोलॉजी का असर भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर भी पड़ा है। जहां बहनें ऑनलाइन राखी पसंद कर भाई को भेज दे रही हैं, वहीं भाई भी ऑनलाइन ही गिफ्ट पसंद कर प्यारी बहना को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल 31 अगस्त को रक्षा बंधन है। हालांकि कुछ जगहों पर 30 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा, मगर बाजार में जो रौनक होनी चाहिए, वह नहीं दिख रही। घर बैठे फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसे ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म से बहनें घर से दूर अपने प्यारे भैया को राखी भेजकर औपचारिकताएं पूरी कर रही हैं।
विज्ञापन
गोलघर में कई वर्षों से राखी दुकान लगाने वाले सोनू कहते हैं-ऑनलाइन शॉपिंग की मार राखी बाजार पर भी पड़ा है। ग्राहक बहनें दुकान पर आने के बजाय घर बैठे राखी पसंद कर अपने भाई को भेज देती हैं। वहीं भाई भी ऑनलाइन शॉपिंग कर बहन को गिफ्ट भेज रहें हैं।
उन्होंने बताया कि वह पहले दस दिन पहले राखी की दुकान लगा देते थे। इस बार रक्षाबंधन से चार दिन पहले दुकान लगाए हैं। इस बार वह एक लाख रुपये का राखी कोलकता से मंगवाए लेकिन अबतक बिक्री नहीं के बराबर है। अब शेष बचे दो दिन पर उम्मीदें टिकी हुई हैं।
शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर निवासी ई. सूर्यांश मिश्रा की बहन आकांक्षा कोलकाता में एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। रक्षाबंधन में अवकाश नहीं मिलने पर आकांक्षा ने भाई को ऑनलाइन राखी चयन कर भेजा है, वहीं सूर्यांश ने भी अपनी बहन के लिए ऑनलाइन गिफ्ट देख उसके पते पर भेज दिया है।
इसी प्रकार गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी आर्या के भाई प्रशांत दिल्ली में सिविल इंजीनियर हैं। वह रक्षा बंधन में घर नहीं आ पा रहे हैं। आर्या ने भाई के लिए ऑनलाइन राखी चयन कर उनके पते पर भेज दिया।