फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rakesh Srivastava in folk singing, Sugam Singh in folk dance and Ravi Shankar Khare in theatre received the award.

Gorakhpur News: शहर के तीन कलाकारों को संगीत-नाटक अकादमी पुरस्कार

Tue, 17 Mar 2026 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Srivastava in folk singing, Sugam Singh in folk dance and Ravi Shankar Khare in theatre received the award.
गोरखपुर। राज्य संगीत-नाटक अकादमी की ओर से वर्ष 2023 और 2024 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इन पुरस्कारों में गोरखपुर के तीन कलाकारों के नाम शामिल हैं। राकेश श्रीवास्तव को लोकगीत, सुगम सिंह को लोकनृत्य और वरिष्ठ रंगकर्मी रवि शंकर खरे को बीएम शाह पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


नाट्य कला के लिए चयनित रविशंकर खरे रंगमंच के क्षेत्र में सशक्त हस्ताक्षर माने जाते हैं। वह नाट्य संस्था ‘दर्पण’ के माध्यम से वर्षों से युवा रंगकर्मियों को मंच प्रदान करते रहे हैं। वह भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष भी रहे हैं। सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती से जुड़कर उन्होंने रंगमंच को नई दिशा देने का कार्य किया है।
विज्ञापन


राकेश श्रीवास्तव लंबे समय से पारंपरिक गीतों को सहेजने का कार्य कर रहे हैं। वह नियमित रूप से कार्यशालाओं का आयोजन कर नई पीढ़ी को लोकगीतों की बारीकियां सिखाते हैं। वह पूर्व में संगीत नाटक अकादमी के सदस्य भी रह चुके हैं। देश-विदेश के कई मंचों पर लोकगीतों के जरिये भारत का परचम लहरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुगम सिंह ने क्षेत्रीय नृत्य परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने वनटांगिया समुदाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं व युवतियों को लोकनृत्य से जोड़कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का कार्य किया है। सुगम सिंह ने कहा कि यह सम्मान मिलना उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल की लोक संस्कृति के लिए गौरव का विषय है।


तीनों कलाकारों ने पुरस्कार घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि इस सम्मान से कला की साधना को और विस्तार देने का संकल्प और सुदृढ़ हुआ है। इन पुरस्कारों की घोषणा के बाद कला जगत से जुड़े लोगों ने पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed