फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rajya Sabha MP and BSP national general secretary Satish Chand Mishra rally in deoria

UP Bypolls: सतीश चंद मिश्रा ने देवरिया में की चुनावी रैली, बोले- 'भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू'

Fri, 23 Oct 2020 08:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Oct 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP and BSP national general secretary Satish Chand Mishra rally in deoria
रैली को संबोधित करते सतीश चंद मिश्रा । - फोटो : अमर उजाला।

राज्यसभा सांसद एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार में किसान, मजदूर, छात्र, अधिवक्ता, व्यापारी, बेरोजगार सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। प्रदेश के विभिन्न जगहों से आए दिन महिलाओं एवं लड़कियों के साथ छेड़खानी एवं दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। जनता भाजपा राज से उब चुकी है और इसी उपचुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को टाउनहाल में बसपा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार की बात कहकर छला गया। किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था को गुंडे-बदमाश हर दिन मजाक बना रहे हैं। महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश में जंगलराज, माफियाराज कायम हो चुका है। अधिकारी व पुलिस बेलगाम हो गए हैं। यह सरकार अहंकार में जी रही है। शासन के नुमाइंदे गलतफहमी पाले हुए हैं कि शासन सत्ता उनसे बेहतर कोई नहीं चला सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बेरोजगारी का तोहफा दिया

केंद्र पर प्रहार करते हुए कहा कि 2 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वालों ने पूरे देश को बेरोजगारी का तोहफा दे दिया है। 30 सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जब मुख्यमंत्री थीं तब प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया। कानून व्यवस्था एवं अधिकारियों में हनक के लिए आज भी बसपा के शासन को लोग याद करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आम लोगों की नजरों से गिर चुकी इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाए। इस उपचुनाव में ही बसपा प्रत्याशी को जिताकर सरकार को उसका भ्रम तोड़ने का काम किया जा सकता है।

सभा को राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मोतीलाल शास्त्री, घनश्याम चंद खरवार, पूर्व मंत्री नकुल दूबे, राजकिशोर सिंह, बालेश्वर यादव, डॉ. बलिराम, वीरेंद्र पांडेय, पप्पू मद्धेशिया, डिंपल सिंह, विजय शुक्ला, वशिष्ठ त्रिपाठी, सुरेश चंद भारती, राधेश्याम भारती आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने की व संचालन जिला महासचिव राजेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed