{"_id":"65d665326aa7fddcf0008056","slug":"rajesh-pandey-became-senior-upadhyay-sunil-mishra-was-elected-treasurer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-474476-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राजेश पांडेय बने वरिष्ठ उपाध्याय, सुनील मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राजेश पांडेय बने वरिष्ठ उपाध्याय, सुनील मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए
विज्ञापन
गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन बुधवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार पांडेय 701 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार मिश्र को 341 मत प्राप्त हुए, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मिश्र 720 मतों से काबिज हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रवीण कुमार शुक्ला को 560 मत प्राप्त हुए। हालांकि, अध्यक्ष के परिणाम के लिए अभी इंतजार करना होगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही इसकी गणना होनी है।
संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अनिल कुमार पासवान 760 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद धर दूबे को 600 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर पुष्पा सिंह 1038 मत पाकर चुनाव जीतीं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शशांक शुक्ला को 749 मत प्राप्त हुए।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय, सदस्य हरि प्रकाश मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, नरसिंह प्रसाद शर्मा व अरविंद पांडेय ने बताया कि बाकी बचे पदों की मतगणना अगले दिन होगी। विजयी प्रत्याशियों को रत्नाभ पति त्रिपाठी अजय कुमार शुक्ला, सत्येन्द्र त्रिपाठी, कामता नाथ मिश्र, प्रियानंद सिंह, विष्णुकांत शुक्ल, धीरेंद्र शुक्ल, अमित पांडेय, चंदन दूबे, सौरभ श्रीवास्तव, राहुल तिवारी ने बधाई दी।