फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rajesh has now become Sonia Pandey, will work in railway with a new name

राजेश बन गए अब सोनिया पांडेय, रेलवे में नए नाम से करेंगी नौकरी

Fri, 06 Mar 2020 04:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Mar 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Rajesh has now become Sonia Pandey, will work in railway with a new name
राजेश यानी सोनिया पांडेय - फोटो : अमर उजाला

रेलवे के रिकॉर्ड में बुधवार को एक नया इतिहास दर्ज हो गया। पहली बार ऐसा हुआ है कि लिंग परिवर्तन के आधार पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में कार्यरत राजेश कुमार पांडेय अब सोनिया पांडेय के नाम से नौकरी करेंगी। 

विज्ञापन


सोनिया ने महिला होने के अधिकार की लड़ाई 26 महीने तक लड़ी। मुख्य कारखाना प्रबंधक (कार्मिक ) ने 4 मार्च को रेलवे के अभिलेखों में लिंग व नाम परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया। इसकी जानकारी सोनिया को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


मुख्य कारखाना प्रबंधक (कार्मिक) ने अपने आदेश में कहा है कि लिंग परिवर्तन कराने वाले राजेश कुमार पांडेय को मुख्य कार्मिक अधिकारी के निर्देश पर दो अगस्त एवं 10 अगस्त 2019 को मेडिकल जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इज्जतनगर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने 6 सितंबर 2019 को पुरुष से महिला के रूप में सर्जरी से लिंग परिवर्तन की पुष्टि की। लिहाजा राजेश पांडेय के आवेदन और मेडिकल जांच के आधार पर उनका नाम सोनिया पांडेय करने का निर्णय लिया गया है। उनके रेल सेवा अभिलेखों, मेडिकल कार्ड, परिचय पत्र आदि अभिलेखों में नाम बदल दिया गया है। 

2012 में हुई थी शादी, मर्जी से दोनों हुए थे अलग
राजेश से बनी सोनिया पांडेय के पिता रेलकर्मी थे, उनकी मृत्यु के बाद राजेश की 19 फरवरी 2013 में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगी थी। इज्जतनगर के मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत तकनीकी ग्रेड-एक के पद पर तैनाती मिली। उनकी शादी 2012 में एक लड़की से हुई। 


शरीर में महिलाओं जैसे परिवर्तन के संकेत आने पर परेशान होकर राजेश ने लिंग परिवर्तन का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने पत्नी को समझाया और मर्जी से अलग हो गए। 10 दिसंबर 2017 को राजेश ने सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन करा लिया। इसके बाद उन्होंने रेलवे में नाम व लिंग बदलने का आवेदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed