फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rajasthan officials will keep an eye on election expenditure in Gorakhpur

UP Election News: गोरखपुर में राजस्थान के अफसर रखेंगे चुनावी खर्च पर नजर, इनकी निगरानी में होगा चुनाव

Fri, 04 Feb 2022 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Feb 2022 10:53 AM IST
सार

चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा। सभी प्रत्याशियों को अपने खर्च का हिसाब रखने के लिए एक रजिस्टर बनाना होगा।

विज्ञापन
Rajasthan officials will keep an eye on election expenditure in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के अफसर गोरखपुर में चुनावी खर्च पर नजर रखेंगे। जिले की नौ विधानसभा में पार्टी व प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने यहां तीन व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। प्रत्येक को दो से चार विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


फिलहाल, ये व्यय प्रेक्षक वर्चुअली ही चुनावी खर्च पर नजर रखेंगे। उनकी सहायता के लिए मुख्य कोषाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय अफसरों की टीम लगाई गई है। शुक्रवार को व्यय प्रेक्षकों ने इन अफसरों की वर्चुअल बैठक बुलाई है। नामांकन के आखिरी दिन 11 फरवरी तक तीनों व्यय प्रेक्षक गोरखपुर आ जाएंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों व्यय प्रेक्षक राजस्थान के हैं। जिले की कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा की निगरानी के लिए व्यय प्रेक्षक प्रदीप शौर्य आर्य, बांसगांव, चिल्लूपार और चौरीचौरा के लिए जे. प्रेमानंद और सहजनवां व खजनी के लिए अभिमन्यु सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जिले में कुल 12 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें सभी नौ विधानसभाओं में एक-एक सामान्य प्रेक्षक होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि 11 फरवरी तक सभी प्रेक्षक आ जाएंगे। इनके अलावा एक स्वीप प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इनका काम मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों की निगरानी करना है।   


अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा हर प्रत्याशी
नामांकन के साथ ही संबंधित प्रत्याशियों के खातों में चुनावी खर्च जुड़ने लगेगा। व्यय प्रेक्षकों का काम इन खर्चों की निगरानी करना और रिपोर्ट बनाना है। चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा। सभी प्रत्याशियों को अपने खर्च का हिसाब रखने के लिए एक रजिस्टर बनाना होगा और  नामांकन के दिन से रोजाना के खर्चों का ब्यौरा व्यय प्रेक्षक को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed