फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raised hands in prayer for peace... hugged and congratulated

Gorakhpur News: अमन की दुआ में उठे हाथ... गले मिलकर दी मुबारकबाद

Sat, 07 Jun 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 07 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Raised hands in prayer for peace... hugged and congratulated
सिद्धार्थनगर। बकरीद शनिवार को जिले में हषोल्लास के साथ मनाया गया। सुबी से ही ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा की गई। मुस्लिम लोगों ने मुल्क के अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। इसके बाद एक- दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम राजा गणपति आर और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिया। बड़ी संख्या में अलग-अलग स्थानों पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

नगर के बेलसड़, आजाद नगर आदि मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा की गई। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में ईद सकुशल तरीके से मनाई गई।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, अल्लाह के प्रति त्याग ,बलिदान व समर्पण का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार सुबह इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर विश्व शांति के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

ईदगाह पर नमाज अदा होने तक एसडीएम शशांक शेखर राय, सीओ प्रवीन प्रकाश, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी डटे रहे। नगर के साथ साथ बेलौहा बाजार ,पचमोहनी,देवरी,हर्रैया, भिटिया, डिड़ई, करही, पथरा सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी परंपरागत तरीके से बकरीद मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत स्थित जामा मस्जिद व ईदगाह पर परंपरागत तरीके बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई।अकीकदमदों ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी।
शोहरतगढ़ ईदगाह पर इमाम कारी रजीउल्लाह ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदतमंदों को अदा कराई। इस दौरान जामा मस्जिद के सदर अल्ताफ हुसैन, नवाब खान उर्फ शाहरुख खां, डाॅ. वकार मोईज खान, अरमान अंसारी आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस व पीएसी के जवानों संग जामा मस्जिद व नगर के चौराहों पर भ्रमण करते रहे।
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक, स्थानीय तहसील क्षेत्र में शनिवार को ईद -उल -अजहा का त्योहार मनाया गया। इस दौरान इमामों ने बकरीद की महत्ता बताई।
शनिवार को इटवा कस्बा, भावपुर, भदोखर, पिंपरी, रामापुर, बढ़या, चूही, विशुनपुर सैनी, झकहिया, टेऊवा ग्रांट सहित दर्जनों गांवों में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। इस दौरान एसडीएम इटवा कुणाल, सीओ शुभेंदु सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे।

तुलसियापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, ईद-उल-अजहा की नमाज शनिवार को बढ़नी व इटवा ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों के ईदगाहों में मुल्क की तरक्की के लिए एहतराम से अदा की गई। बढ़नी ब्लॉक के औदही कला, रेड़वरिया, बसंतपुर, महादेव बुजुर्ग, मनिकौरा, पचऊध, मदरहिया,पिपरा आदि गांवों की ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान ढ़ेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह, कठेला एसओ शेषनाथ यादव व शोहरतगढ़ एसएचओ विंध्येश्वारी मणि त्रिपाठी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमण करते रहे। द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed