फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rainfall of 30 mm was recorded at the Meteorological Centre, and 47.3 mm at the Gorakhpur University weather station.

Gorakhpur News: गोरखपुर में छह घंटे झमाझम बारिश, सात डिग्री गिरा पारा

Fri, 12 Jun 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rainfall of 30 mm was recorded at the Meteorological Centre, and 47.3 mm at the Gorakhpur University weather station.
गोरखपुर। बुधवार की रात मौसम बड़ी राहत लेकर आया। देर रात में शुरू हुई झमाझम बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक होती रही। छह घंटे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा। बृहस्पतिवार को पारा लगभग सात डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार व शनिवार को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

11 और 12 जून को बारिश को बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ही बुधवार की रात लगभग 2:46 बजे तेज हवा के झाेंकों के साथ बूंदाबांदी और फिर बारिश हुई। इसके बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बृहस्पतिवार सुबह 8:50 बजे तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने 30.2 एमएम बारिश दर्ज की है।
विज्ञापन

अच्छी बारिश अधिक समय तक होने का असर तापमान पर भी दिखा। अधिकतम पारा 30.1 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 22.4 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को तापमान क्रमश: 37 और 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीयू में 47 एमएम बारिश दर्ज

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (पीआरएल), अहमदाबाद की ओर से स्थापित वेदर स्टेशन में 47.25 एमएम बारिश दर्ज की गई। वेदर स्टेशन के सह समन्वयक डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि रात 2:56 से 3:47 बजे के बीच सबसे तीव्र वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान हवा की दिशा उत्तर से दक्षिण रही। इसके बाद शेष समय में वर्षा धीमी एवं रुक-रुक कर होती रही।


इस महीने ज्यादातर समय राहत की आस
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भी गोरखपुर और आसपास के जनपदों के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है। अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। इस तरह जून के ज्यादातर समय भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed