फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rain will provide relief from heat, monsoon will arrive from 23rd

Gorakhpur News: बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत, 23 से होगी मानसून की दस्तक

Fri, 21 Jun 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Rain will provide relief from heat, monsoon will arrive from 23rd
भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए बुधवार की रात राहत भरी रही। शाम ढलने के साथ मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देर रात बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने के बाद हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी से राहत दी। बारिश होने से रात में तो राहत मिली ही, वहीं दिन में भी गर्मी से राहत मिली। मौसम के इस रुख के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बेतहाशा गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में 4.3 और दिन के तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विशेषज्ञ इसे प्री-मानसून के रूप में देख रहे हैं।मौसम विभाग ने 23 जून से मानसूनी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


जिले में सात जून से ही लगातार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। बीच में दो दिन 43.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते दिन में लू की स्थिति बनी होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक होने से रात भी बेचैनी में कट रही थी। बुधवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के साथ तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। रात करीब 11.30 बजे से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता रहा। मौसम के बदले इस मिजाज से रात का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात में हुई बारिश का असर दिन में नजर आया और दिन के तापमान में भी एक दिन पहले की अपेक्षा 7.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 10 बजे तक बादल छाए रहे लेकिन बाद में हल्की धूप निकली, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के चलते पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में रुकी मानसून की पूर्वी शाखा फिर सक्रिय हो गई है। जिसके कारण मानसून बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने से मानसून की पूर्वी शाखा का उत्तरी छोर बिहार के भागलपुर से होते हुए रक्सौल तक पहुंच गया है। इसके साथ ही आगामी 2-3 दिनों के दौरान इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। 23 जून से वर्षा की तीव्रता एवं क्षेत्रफल में प्रभावी वृद्धि होने व 24 जून पूर्वोत्तर तराई एवं पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed